• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर CM हाउस निकले इंटर्न डॉक्टरों पर वाटर कैनन, पुलिस से झड़प

सोमवार को स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर हमीदिया के इंटर्न डॉक्टर मुख्यमंत्री आवास की ओर निकले, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया; एक छात्र घायल हो गया।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 07 Sep 2026 05:36:22 PM (IST)Updated Date: Mon, 07 Sep 2026 05:36:22 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर CM हाउस निकले इंटर्न डॉक्टरों पर वाटर कैनन, पुलिस से झड़प
इंटर्न डॉक्टर को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वीडियोग्रेब।

HighLights

  1. इंटर्न डॉक्टर मुख्यमंत्री आवास की ओर निकले
  2. पुलिस ने वाटर कैनन चलाया; एक छात्र घायल
  3. मौखिक आश्वासन नहीं, अब तक लिखित आदेश की मांग

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर सोमवार को राजधानी भोपाल में जोरदार प्रदर्शन हुआ। हमीदिया अस्पताल के इंटर्न डॉक्टर मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए पैदल मार्च पर निकले। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।

इस दौरान पुलिस और इंटर्न डॉक्टरों के बीच झड़प भी हुई। वाटर कैनन की चपेट में आने से एक छात्र के घायल होने की जानकारी है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने प्रदर्शनकारी डॉक्टरों को मोती मस्जिद चौराहे पर रोक दिया। इसके चलते क्षेत्र में यातायात प्रभावित हुआ और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

हमीदिया अस्पताल के गेट पर भी हुआ हंगामा

इंटर्न डॉक्टरों के मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने हमीदिया अस्पताल परिसर में बैरिकेडिंग कर रखी थी। प्रदर्शन के दौरान कुछ इंटर्न डॉक्टरों ने अस्पताल का गेट और बैरिकेड तोड़ दिया। इसके बाद वे बाहर निकलकर फतेहगढ़ की मुख्य सड़क पर पहुंच गए और सड़क पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।


इंटर्न डॉक्टर मोहित मिश्रा ने कहा कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलकर अपनी मांग रखना चाहते थे। उनके मुताबिक, पहले उन्होंने संवैधानिक तरीके से मांग उठाई और प्रशासन से बातचीत का प्रयास किया, लेकिन सुनवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री निवास तक मार्च निकालने का निर्णय लिया गया।

14,337 रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने की मांग

इंटर्न डॉक्टरों को फिलहाल 14,337 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है। डॉक्टर इसे बढ़ाकर कम से कम 30 हजार रुपये प्रतिमाह करने की मांग कर रहे हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें स्टाइपेंड बढ़ाने का मौखिक आश्वासन दिया गया था, लेकिन करीब डेढ़ माह बीतने के बाद भी सरकार की ओर से कोई लिखित आदेश जारी नहीं हुआ है। उनका कहना है कि अब उन्हें आश्वासन नहीं, बल्कि स्टाइपेंड बढ़ाने का आधिकारिक आदेश चाहिए।

'यूपी में बढ़ा तो एमपी में क्यों नहीं?'

मोहित मिश्रा के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पहले कहा था कि उत्तर प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ने पर मध्य प्रदेश में भी इसे बढ़ाया जाएगा। उनका दावा है कि अब उत्तर प्रदेश में इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का आदेश जारी हो चुका है।

इंटर्न डॉक्टरों का सवाल है कि जब उत्तर प्रदेश में स्टाइपेंड बढ़ाया जा सकता है तो मध्य प्रदेश में ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है। उनके मुताबिक, प्रदेश में करीब 2 हजार शासकीय इंटर्न डॉक्टर हैं, जबकि कुल इंटर्न डॉक्टरों की संख्या करीब 3,600 है।

सागर से आ रही बस को नादरा बस स्टैंड पर रोकने का दावा

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि दूसरे मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टर भी आंदोलन में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे हैं। मोहित मिश्रा ने दावा किया कि सागर से इंटर्न डॉक्टरों को लेकर आ रही बस को नादरा बस स्टैंड पर रोक दिया गया।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 7 सितंबर को CM हाउस घेरेंगे MP के इंटर्न डॉक्टर्स, स्टाइपेंड बढ़ोतरी का आदेश न मिलने से आक्रोश

लिखित आदेश तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

इंटर्न डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि जब तक स्टाइपेंड बढ़ाने का लिखित आदेश नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री स्वयं आकर स्टाइपेंड बढ़ाने का आधिकारिक आदेश दें, इसके बाद ही वे आंदोलन समाप्त करने पर विचार करेंगे।

फिलहाल प्रदर्शन के चलते हमीदिया अस्पताल और मोती मस्जिद चौराहे के आसपास पुलिस बल तैनात है। यातायात को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।