• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather in MP: 11 दिसंबर को आ रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम पर यह होगा असर

अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, साथ ही रात के तापमान में अब गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगा है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 08 Dec 2023 08:36:10 PM (IST)Updated Date: Sat, 09 Dec 2023 08:21:04 PM (IST)
Weather in MP: 11 दिसंबर को आ रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम पर यह होगा असर
अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, साथ ही रात के तापमान में अब गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगा है।

HighLights

  1. मिचौंग का असर खत्म, रात का तापमान लुढ़केगा - छंटने लगे बादल
  2. अधिकतम तापमान में अब होगी बढ़ोतरी
  3. 11 दिसंबर को उत्तर भारत में आ रहा एक नया पश्चिमी विक्षोभ

भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। तूफान मिचौंग का असर समाप्त हो चुका है। हरियाणा एवं अरब सागर पर हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात भी समाप्त हो चुके हैं। हालांकि पूर्वी मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग के जिलों में कुछ बादल बने हुए हैं और प्रदेश के शेष क्षेत्रों से बादल छंटने लगे हैं।

धूप निकलने की वजह से अब दिन का तापमान बढ़ने लगा है तो बादल छंटने से रात के तापमान में गिरावट भी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, मौसम साफ होने के कारण अब न्यूनतम तापमान में और गिरावट होगी।


प्रदेश में सबसे कम 13.3 डिग्री सेल्सियस तापमान ग्वालियर में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 12.2 डिग्री सेल्सियस पर रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि मिचौंग तूफान समाप्त हो चुका है।

वर्तमान में प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है।

सर्द हवाओं ने फिर बढ़ाई सिहरन, उमरिया में पारा 11.3 डिग्री पर

उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं ने एक बार फिर पूरे प्रदेश में सिहरन बढ़ा दी है। शनिवार को प्रदेश के सभी शहरों में रात के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई। इसी क्रम में सबसे कम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस उमरिया में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। 23 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार, वर्तमान में कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। हवाओं का रुख उत्तरी हो जाने से रात के तापमान में गिरावट होने लगी है। इससे ठंड बढ़ गई है। अभी एक-दो दिन में सिहरन और बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि मिचौंग तूफान खत्म हो चुका है।

पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ भी आगे बढ़ गया है। वातावरण से नमी कम होने से बादल छंट गए हैं। इसके साथ ही हवाओं का रुख भी उत्तरी हो गया है। उत्तर भारत की तरफ से आने वाली सर्द हवाओं के कारण ठंड बढ़ गई है।

उधर, धूप निकलने के कारण अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इस तरह की स्थिति अभी दो दिन तक बनी रह सकती है। इस दौरान रात के तापमान में और भी गिरावट आ सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है, लेकिन इस मौसम प्रणाली की आवृत्ति कमजोर रहने के कारण इसका प्रदेश के मौसम पर असर कम ही पड़ने के आसार हैं। इस वजह से सिहरन बरकरार रहेगी।

naidunia_image

naidunia_image

उसका प्रदेश के मौसम पर असर पड़ने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं के साथ नमी आने का सिलसिला कम होने लगा है।

इस वजह से बादल छंटने लगे हैं। अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है, साथ ही रात के तापमान में अब गिरावट का सिलसिला शुरू होने लगा है। 11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने पर एक बार फिर रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी होने की संभावना है।

आईएमडी का फॉग अलर्ट

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय में 10 और 11 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। आमजन से आग्रह है कि सुबह के समय यात्रा करने से बचें।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें!

फॉग अलर्ट🚨

उत्तरी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय में 10 और 11 दिसंबर को अलग-अलग स्थानों पर सुबह के समय घना कोहरा रहने की संभावना है। आमजन से आग्रह है कि सुबह के समय यात्रा करने से बचें।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें! pic.twitter.com/PHcYwL4Gfl

— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 9, 2023

दैनिक मौसम परिचर्चा (09.12.2023)

YouTube : https://t.co/f7Wll7pzy7

Facebook : https://t.co/ONXIRuiPSy#imd #weatherupdate #india #rain #rainfall #heavyrainfall #weatherupdate #Kerala #tamilnadu #madhyapradesh #Assam #Bengal@moesgoi @DDNewslive @ndmaindia @airnewsalerts pic.twitter.com/s5G9mG5iOC

— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 9, 2023

⛈️केरल और माहे में भारी से बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई!

पथानमथिट्टा जिले के कुरुदामनिल में 18 सेमी, पलक्कड़ जिले के चित्तूर में 13 सेमी, त्रिशूर जिले के कुन्नमकुलम में 8 सेमी, एर्नाकुलम जिले के नेर्यमंगलम में 7 सेमी और कोल्लम जिले के पूंजर में 7 सेमी वर्षा दर्ज की गई। pic.twitter.com/INxKkMvEso

— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 9, 2023

⛈️वर्षा का ऑरेंज अलर्ट!

आज #केरल और #माहे में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। आमजन से आग्रह है कि वर्षा के इस मौसम में आवश्यक सावधानियां बरतें और जल भराव, कच्चे रास्तों व भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

यह जानकारी अपने आस पास के लोगों के साथ भी साझा करें। pic.twitter.com/ZA2tb0xl6V

— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 9, 2023

Current district & station Nowcast warnings at 1430 IST Date, 8th December. For details kindly visit:https://t.co/AM2L3hjkRWhttps://t.co/uP8lcY7kk6

If you observe any weather, kindly report it at: https://t.co/5Mp3RJYA2y@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/mWNvSSrdWY

— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 8, 2023