• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather of MP: फेंगल के कारण प्रदेश पर छाए रहेंगे बादल, पचमढ़ी की रही सबसे सर्द रात

फेंगल तूफान के कमजोर पड़ने के बाद अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र में बदलने से मध्य प्रदेश में मौसम में बदलाव आया है। हवाओं के साथ नमी के कारण रात का तापमान बढ़ा, जिससे ठंड में राहत मिली।

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 04 Dec 2024 09:42:16 PM (IST)Updated Date: Wed, 04 Dec 2024 09:42:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Weather of MP: फेंगल के कारण प्रदेश पर छाए रहेंगे बादल, पचमढ़ी की रही सबसे सर्द रात
मध्य प्रदेश में रात का तापमान बढ़ा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फेंगल तूफान अरब सागर में कम दबाव में बदला।
  2. हवाओं के साथ नमी आने से एमपी में बादल बने।
  3. 7 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ से बारिश के आसार।

भोपाल, नईदुनिया प्रतिनिधि। फेंगल तूफान कमजोर पड़ने के बाद अरब सागर में कम दबाव के क्षेत्र में बदल गया है। इसके पश्चिमी दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। हालांकि इसके प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्य प्रदेश में ऊंचाई और मध्यम स्तर पर बादल बने हुए हैं। रात का तापमान बढ़ने से फिलहाल कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल गई है।

बुधवार को प्रदेश में रात का सबसे कम 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान टीकमगढ़ में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस पर रहा। दिन का सबसे अधिक 31.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में रिकार्ड किया गया।


अरब सागर तूफान फेंगल पड़ा कमजोर

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अभी दो दिन तक न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान में पश्चिमोत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 268 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है। अरब सागर में तूफान फेंगल कुछ कमजोर पड़ने के बाद मौजूद है।

रात के तापमान में बढ़ोतरी होने का कारण

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि फेंगल के असर से हवाओं का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण मध्यम स्तर के बादल छाने लगे हैं। इस वजह से पूरे प्रदेश में रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना

सात दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है। उसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के बाद न्यूनतम तापमान में एक बार फिर गिरावट होने लगेगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।