• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather Update: मध्‍य प्रदेश के 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट, दिन में राहत, रात में कड़ाके की ठंड

Weather of MP: उत्तरी अफगानिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडल में तेज उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम हवाओं का असर प्रदेश के मौसम पर बना हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि तीन दिन बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Fri, 06 Feb 2026 06:43:18 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 07:31:11 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
MP Weather Update: मध्‍य प्रदेश के 8 जिलों में कोहरे का अलर्ट, दिन में राहत, रात में कड़ाके की ठंड
मध्‍य प्रदेश के मौसम का हाल।

HighLights

  1. पांच दिन शुष्क रहेगा मौसम
  2. दिन में गर्माहट, रात में ठिठुरन
  3. पांच जिलों में रहा हल्का कोहरा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम पूरी तरह शुष्क रहा, लेकिन दिन और रात के तापमान में आए बदलाव ने ठंड का अहसास बढ़ा दिया। राजधानी सहित कई शहरों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि रात का पारा तेजी से लुढ़का है।

शुक्रवार को भोपाल में दिन का तापमान 25.4 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट के साथ यह 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया । इंदौर में दिन के तापमान में अधिक अंतर नहीं आया, लेकिन रात के तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट के साथ यह 10.9 डिग्री दर्ज किया।


प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस खरगोन में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस कटनी जिले के करौंदी में रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को प्रदेश में कहीं भी बारिश नहीं हुई, जबकि दतिया, उज्जैन, सतना, छतरपुर और खजुराहो की सुबह हल्का कोहरे के साथ हुई।

मौसम केंद्र के अनुसार अले 24 घंटों में ग्वालियर, दतिया, भिंड, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है।

naidunia_image

जेट स्ट्रीम हवाओं का प्रदेश में हो रहा असर

उत्तरी अफगानिस्तान क्षेत्र में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और ऊपरी वायुमंडल में तेज उपोष्ण पछुआ जेट स्ट्रीम हवाओं का असर प्रदेश के मौसम पर बना हुआ है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में नया पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना है। मौसम केंद्र का अनुमान है कि अगले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जबकि तीन दिन बाद दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो सकती है।

चारों महानगरों का तापमान

शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम

  • भोपाल -- 25.4 -- 10.2
  • इंदौर -- 27.9 -- 10.9
  • ग्वालियर -- 24.5 -- 8.7
  • जबलपुर -- 25.8 -- 11.6

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।