• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP में सीजन का सबसे गर्म दिन, 13 शहरों में दिन का पारा रहा 40 से 42.6 डिग्री सेल्सियस

प्रदेश में गर्म हवाओं के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को रतलाम में लू चली और 13 शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। मौसम वैज्ञानिक...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 06 Apr 2025 09:35:48 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Apr 2025 09:39:19 PM (IST)
MP में सीजन का सबसे गर्म दिन, 13 शहरों में दिन का पारा रहा 40 से 42.6 डिग्री सेल्सियस
मध्य प्रदेश में इस सीजन की सबसे भयानक गर्मी पड़ी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. 13 शहरों में 40 डिग्री से ऊपर पारा
  2. गर्म हवाओं से बढ़ा प्रदेश का तापमान
  3. मौसम प्रणाली फिलहाल सक्रिय नहीं है

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लगातार आ रही गर्म हवाओं से गर्मी के तेवर तीखे होने लगे हैं। प्रदेश में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। रतलाम में लू चली। 13 शहरों में दिन का पारा 40 से 42.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो दिन में अधिकत तापमान में दो से तीन डिग्री तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है। उधर, रात का सबसे कम 15.8 डिग्री सेल्सियस तापमान सीधी में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 14.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।


और बढ़ सकती है गर्मी

  • मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। पड़ोसी राज्य राजस्थान एवं गुजरात में तापमान काफी बढ़े हुए हैं। वहां से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान बढ़ रहा है। दो दिन में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है।
  • मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख पश्चिमी बना हुआ है। इस वजह से गर्मी के तेवर और तीखे होने की संभावना है। सोमवार में कुछ और शहर भी लू की चपेट में आ सकते हैं। रविवार का अधिकतम तापमान अधिकतर शहरों में इस सीजन का सबसे अधिक तापमान रहा है।

इन शहरों में रहा अधिक तापमान

रतलाम- 42.6 डिग्री सेल्सियस नर्मदापुरम- 42.2 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो- 42.0 डिग्री सेल्सियस, उज्जैन- 41.0 डिग्री सेल्सियस, गुना- 41.0 डिग्री सेल्सियस, भोपाल- 40.5 डिग्री सेल्सियस, मंडला- 40.5 डिग्री सेल्सियस, दमोह- 40.4 डिग्री सेल्सियस, धार- 40.3 डिग्री सेल्सियस, टीकमगढ़- 40.3 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर- 40.0 डिग्री सेल्सियस, सागर- 40.0 डिग्री सेल्सियस, नौगांव- 40.0 डिग्री सेल्सियस