• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में बारिश-आंधी का अलर्ट... भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों में बदलेगा मौसम, 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

मध्य प्रदेश के 45 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। कई क्षेत्रों में 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं और मौसम बदला रहेगा।

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 05 Jun 2026 11:23:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jun 2026 12:09:21 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में बारिश-आंधी का अलर्ट... भोपाल, इंदौर समेत 45 जिलों में बदलेगा मौसम, 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चलेगी हवा
एमपी में बारिश-आंधी का अलर्ट। (फोटो- एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 45 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट जारी।
  2. कई क्षेत्रों में 60 किमी प्रतिघंटा की तेज हवाएं।
  3. भोपाल, इंदौर समेत कई जिलों में मौसम बदलेगा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की आधिकारिक एंट्री भले अभी नहीं हुई हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के करीब 45 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर और दमोह जिलों में तेज आंधी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ मौसम अचानक बदल सकता है।

रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, धार, अलीराजपुर, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, झाबुआ, उज्जैन, शाजापुर, देवास, रतलाम, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, गुना, दतिया, मुरैना, भिंड, जबलपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, पांढुर्णा, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी सहित कई जिलों में बारिश और तेज हवा का दौर बना रह सकता है।


पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के 20 से अधिक जिलों में आंधी और बारिश दर्ज की गई। रतलाम में सबसे अधिक करीब डेढ़ इंच बारिश हुई, जबकि भोपाल, इंदौर, श्योपुर, झाबुआ, रायसेन, राजगढ़, उज्जैन, जबलपुर और छतरपुर समेत कई जिलों में भी वर्षा रिकॉर्ड की गई।

लोगों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने तेज आंधी और बारिश के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों और आम नागरिकों से मौसम की चेतावनियों पर नजर रखने की अपील की गई है। अगले 24 घंटे प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम के लिहाज से संवेदनशील रह सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।