
भोपाल (नईदुनिया प्रतिनिधि)। पाकिस्तान के आसपास बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है। वर्तमान में हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी हो गया है। इस कारण शुक्रवार-शनिवार को रात के तापमान में गिरावट हो सकती है। उधर, शनिवार को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में आने की संभावना है। उसके प्रभाव से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। साथ ही वर्षा भी होगी।
एक-दो जनवरी को ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बने रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अशफाक हुसैन ने बताया कि पाकिस्तान और उससे लगे उत्तर भारत पर बना पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ गया है।
हवा का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी होने के कारण रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। उधर, वातावरण में नमी रहने के कारण ग्वालियर, चंबल, सागर संभाग के जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बना रह सकता है।
आईएमडी के अनुसार उत्तर प्रदेश में 29 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की सुबह तक अधिकांश हिस्सों में घना से बहुत घना (दृश्यता 50 मीटर) कोहरा रहने की संभावना है और कुछ स्थानों पर अगले 3 दिनों तक जारी रहेगा।
स्कायमेट वेदर हिंदी के अनुसार तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की बारिश के साथ एक या दो स्थान पर मध्यम बारिश संभव है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और ओडिशा में घना से बहुत घना कोहरा जारी रह सकता है।
स्कायमेट वेदर हिंदी के अनुसार उत्तरी मैदानी इलाकों में कोहरे की घनी चादर छा गई है, जिससे दिन के तापमान में भारी गिरावट आई है। कोहरा पाकिस्तान के पंजाब हरियाणा, दिल्ली उत्तरी राजस्थान उत्तर प्रदेश तक केंद्रित था।
वर्तमान में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हवा का रुख भी उत्तरी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। इस वजह से प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट हो रही है। उधर, उत्तरी मध्य प्रदेश में वातावरण में नमी रहने के कारण घना कोहरा बना हुआ है।
इसी क्रम में शुक्रवार को दिन का सबसे कम 17.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का तापमान भी नौ डिग्री सेल्सियस रहने के कारण खजुराहो में तीव्र शीतल दिन रहा।
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करने लगेगा। उसके प्रभाव से शनिवार से प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे।
रविवार से रुक-रुककर वर्षा होने की भी संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में नमी रहने के कारण ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा संभाग के जिलों में सुबह के समय लगातार कोहरा बना हुआ है। इस वजह से दृश्यता भी काफी प्रभावित हो रही है।
वर्तमान में हवा का रुख पूर्वी एवं उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही सर्द हवाओं के कारण रात के तापमान में गिरावट हो रही है।
शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम 8.6 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रहा। सागर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पचमढ़ी में पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेश के नौ शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि शनिवार को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है।
उसके प्रभाव से बादल छाने के साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा भी हो सकती है। वर्षा का सिलसिला रुक-रुककर तीन चार दिन तक बना रह सकता है। मौसम साफ होने के बाद तीन-चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है।


मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि 30 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आने की संभावना है।
उसके प्रभाव से बादल छाने के साथ ही प्रदेश के अधिकतर जिलों में वर्षा भी हो सकती है। वर्षा का सिलसिला रुक-रुककर तीन चार दिन तक बना रह सकता है। इस दौरान ग्वालियर, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी आशंका है। मौसम साफ होने के बाद तीन-चार जनवरी से न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट हो सकती है।
नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 29 दिसंबर की रात से आएगा, तो 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है।उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में बारिश होने के आसार है। #Skymet #WeatherUpdate #WeatherForecast #WeatherNews #Rain #SnowFallhttps://t.co/38Ab2t3oJD
— SkymetHindi (@SkymetHindi) December 28, 2023
उत्तरी राजस्थान में 29 दिसंबर की रात से 31 दिसंबर की सुबह तक कुछ स्थानों में घना से बहुत घना (दृश्यता < 50 मीटर) कोहरा रहने की संभावना है और उसके बाद इसकी तीव्रता में कमी आएगी। pic.twitter.com/zSJ2FpEyeD
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 29, 2023
दैनिक मौसम परिचर्चा (29.12.2023)
YouTube: https://t.co/in3dg4bxWD
Facebook: https://t.co/p7UJiuDje9#imd #weatherupdate #densefog #fogalert @AAI_Official@DGCAIndia@DelhiAirport@RailMinIndia@NHAI_Official@moesgoi@DDNewslive@ndmaindia@airnewsalerts pic.twitter.com/WEz99NoF5q
— India Meteorological Department (@Indiametdept) December 29, 2023
#तमिलनाडु और लक्षद्वीप में हल्की #बारिश के साथ एक या दो स्थान पर मध्यम बारिश संभव है। #पंजाब, #हरियाणा, #दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, #बिहार के कुछ हिस्सों, झारखंड और ओडिशा में घना से बहुत घना #कोहरा जारी रह सकता है।#Skymet #WeatherForecast #Rainhttps://t.co/LzOxtIvKk8
— SkymetHindi (@SkymetHindi) December 29, 2023
नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस 29 दिसंबर की रात से आएगा, तो 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक पहाड़ों पर एक बार फिर बर्फबारी हो सकती है।उत्तर प्रदेश के कुछ भागों में बारिश होने के आसार है। #Skymet #WeatherUpdate #WeatherForecast #WeatherNews #Rain #SnowFallhttps://t.co/38Ab2t3oJD
— SkymetHindi (@SkymetHindi) December 28, 2023