• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Of MP: प्रदेश के तापमान 4 से 5 डिग्री की होगी बड़ी गिरावट, कोहरे से परेशान होंगे लोग

मौसम में बदलाव के कारण उत्तर भारत में रात के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट हो सकती है। कोहरा और ठंडी हवाओं का असर भोपाल, ग्वालियर और रीवा में रहेगा।...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Sun, 29 Dec 2024 10:27:01 PM (IST)Updated Date: Sun, 29 Dec 2024 10:27:01 PM (IST)
Weather Of MP: प्रदेश के तापमान 4 से 5 डिग्री की होगी बड़ी गिरावट, कोहरे से परेशान होंगे लोग
तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठंड। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. हवाओं का रुख उत्तर दिशा की ओर बदल चुका है।
  2. रात के तापमान में 4-5 डिग्री की गिरावट संभव।
  3. वातावरण में नमी के कारण सुबह कोहरा रहेगा।

भोपाल, नईदुनिया प्रतिनिधि। मौसम में हो रहे बदलावों के कारण उत्तर भारत में तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियां अब कमजोर पड़ चुकी हैं। हवाओं का रुख उत्तर दिशा की ओर हो गया है। इसके कारण अब रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले तीन दिन में रात के तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। हालांकि, दिन के समय में तापमान में बढ़ोतरी होगी।

कोहरा और ठंडी हवाओं का असर

मौसम के इस बदलाव से सुबह के समय कोहरे का असर भी रहेगा। वातावरण में नमी होने के कारण विशेष रूप से भोपाल, ग्वालियर, चंबल और रीवा संभाग के जिलों में सोमवार को कोहरा रहने की संभावना है।

दिन के तापमान में बढ़ोतरी

बादल छंटने के कारण दिन के तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि हो सकती है। रविवार को प्रदेश का सबसे कम तापमान नरसिंहपुर में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जबकि दिन का सबसे कम तापमान उज्जैन में 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।


मौसम प्रणालियों का कमजोर होना

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ अब आगे बढ़कर कमजोर हो चुका है। यह अब उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चक्रवात के रूप में मौजूद है। पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास भी एक प्रेरित चक्रवात सक्रिय है, जिससे क्षेत्रीय मौसम पर असर पड़ रहा है।

आने वाले दिनों में नया पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विज्ञानियों ने यह भी बताया कि तीन जनवरी से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिससे मौसम में और बदलाव हो सकता है।