• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

सामने रोकी कार तो भड़का साधू, एडिशनल पब्लिक प्रोसीक्यूटर पर किया त्रिशूल से हमला, अधिकारी लहुलूहान

मिसरोद थाना क्षेत्र में एक क्रोधित साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ एक एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर पर त्रिशूल से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 21 Apr 2026 09:57:51 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Apr 2026 09:57:51 PM (IST)
सामने रोकी कार तो भड़का साधू, एडिशनल पब्लिक प्रोसीक्यूटर पर किया त्रिशूल से हमला, अधिकारी लहुलूहान
जिला न्यायालय के APP पर जानलेवा वार। (AI से जेनरेट की गई इमेज)

HighLights

  1. बापू की कुटिया के पास 'त्रिशूल कांड'
  2. लाल बत्ती पर रुकी कार से भड़के साधु
  3. जिला न्यायालय के APP पर जानलेवा वार

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में एक क्रोधित साधु ने जिला न्यायालय में पदस्थ एक एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर पर त्रिशूल से वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर अपने परिवार के साथ नर्मदापुरम रोड से अपने घर बागसेवनिया की ओर जा रहे थे। वह बापू की कुटिया के पास चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती होते ही रुक गए।

इसी दौरान साधु भी सड़क पार कर रहे थे। उन्हें कार से हादसा होने की शंका हुई तो पहले त्रिशूल मारकर ड्राइवर विंडो का कांच तोड़ा और फिर वहां बैठे अधिकारी पर हमला कर दिया, जिससे त्रिशूल उनके बाएं हाथ पर लगा। लोगों की समझाइश के बाद साधु का गुस्सा शांत हुआ।


ट्रैफिक सिग्नल पर जानलेवा हमला

मिसरोद पुलिस ने साधु के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। एएसआई चेतन गुप्ता के अनुसार 52 वर्षीय नारायण सिंह ठाकुर पिता स्वर्गीय शंकर सिंह ठाकुर बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित रजत विहार कालोनी में रहते हैं। वह भोपाल जिला न्यायालय में एडिशनल पब्लिक प्रॉसीक्यूटर (अपर लोक अभियोजक) हैं।

नारायण सिंह ठाकुर सोमवार को परिवार के साथ नर्मदा स्नान के लिए गए थे। वापस दोपहर करीब एक बजे जब वह लौट रहे थे, तभी मिसरोद क्षेत्र में बापू की कुटिया रेस्टोरेंट के सामने पहुंचे तो ट्रैफिक सिग्नल पर लाल बत्ती हो गई। जिस कारण नारायण सिंह ठाकुर ने कार रोक ली।

यह भी पढ़ें- विधायक प्रीतम लोधी के बिगड़े बोल से मचा बवाल, IPS एसोसिएशन ने जताई नाराजगी, कहा- लोकतंत्र में ऐसी भाषा स्वीकार्य नहीं

कहासुनी के बाद साधु ने कार पर बरसाया त्रिशूल

कार वहां से गुजर रहे साधु के ठीक सामने जाकर खड़ी हो गई। साधु ने कुछ बात कही तो नारायण ने भी जवाब दिया। इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और साधु ने क्रोधित होकर कार की ड्राइविंग के कांच पर त्रिशूल से हमला कर दिया। वहीं दूसरा वार सीधे नारायण सिंह के चेहरे पर किया। हालांकि उन्होंने बचने के लिए अपना बायां हाथ आगे कर दिया तो उस पर चोट लगी और खून बहने लगा। आसपास मौजूद लोगों की समझाइश और पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।

पुलिस ने आरोपी साधु को लिया हिरासत में

मिसरोद पुलिस ने केस दर्ज कर साधु से पूछताछ की। उन्होंने अपना नाम अरविंद चौधरी बताया है। वह मूलतः रायसेन के गैरतगंज के रहने वाले हैं और फिलहाल दक्षिणा लेकर जीवन यापन करते हैं।