• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल की युवती को शादी ठुकराना पड़ा भारी, AI से अश्लील तस्वीरें बनाईं, फर्जी कार्ड बंटवाए... महिला आयोग पहुंचा मामला

भोपाल की युवती ने उदयपुर निवासी युवक पर शादी से इंकार के बाद मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

By naman MishraEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Thu, 25 Jun 2026 09:27:29 PM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jun 2026 09:27:29 PM (IST)
भोपाल की युवती को शादी ठुकराना पड़ा भारी, AI से अश्लील तस्वीरें बनाईं, फर्जी कार्ड बंटवाए... महिला आयोग पहुंचा मामला
भोपाल युवती ने दर्ज कराई शिकायत (AI Generated Image)

HighLights

  1. मैट्रिमोनियल साइट से बना रिश्ता विवाद में बदला
  2. युवक पर AI से फर्जी तस्वीरें बनाने का आरोप
  3. नकली शादी कार्ड कॉलोनी में बांटने का आरोप

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मैट्रिमोनियल साइट के माध्यम से बने रिश्ते को ठुकराने के बाद भोपाल की एक युवती और उसके परिवार ने मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। परिवार का आरोप है कि राजस्थान के उदयपुर निवासी युवक ने शादी से इंकार के बाद बदला लेने के लिए कई तरह से परेशान किया।

पहली मुलाकात के बाद परिवार ने किया था इंकार

पीड़ित परिवार के अनुसार, जून 2025 में मैट्रिमोनियल साइट के जरिए युवक से संपर्क हुआ था। बातचीत के बाद युवक भोपाल आया, लेकिन पहली मुलाकात में ही उसका व्यवहार परिवार को असामान्य लगा। इसके बाद जुलाई 2025 में परिवार ने रिश्ते से इंकार कर दिया।


परिवार का आरोप है कि इसके बाद युवक लगातार फोन कॉल, अश्लील संदेश और इंटरनेट मीडिया के माध्यम से युवती को परेशान करने लगा।

AI से फर्जी तस्वीरें और नकली शादी कार्ड का आरोप

करीब सात महीने बाद जनवरी 2026 में युवक ने कथित रूप से प्रताड़ना का नया तरीका अपनाया। आरोप है कि युवक ने फर्जी ID के जरिए युवती के घर के पते पर सौ से अधिक ओला, उबर और रैपिडो की गाड़ियां बुक करा दीं। इसके चलते मोहल्ले में अचानक बड़ी संख्या में वाहन पहुंच गए।

इसके बाद आरोप है कि युवक ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से युवती और अपनी मार्फ तस्वीरें तैयार कीं। इन तस्वीरों के आधार पर फर्जी शादी के कार्ड छपवाए गए और स्थानीय हाकरों के जरिए कॉलोनी में बंटवाए गए। परिवार का यह भी आरोप है कि युवती की फर्जी अश्लील तस्वीरें आसपास के लोगों तक पहुंचाई गईं।

महिला आयोग पहुंची पीड़िता

पीड़िता ने भोपाल के अशोका गार्डन थाने में शिकायत दर्ज कराई। परिवार का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। बाद में वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद FIR दर्ज की गई, लेकिन आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने मध्य प्रदेश महिला आयोग में शिकायत की। आयोग के सचिव सुरेश तोमर ने मामले को गंभीर बताते हुए आरोपित के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।