• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

स्पीड ब्रेकर बना काल: भोपाल में बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला, 6 दिन अस्पताल में जंग लड़ने के बाद मौत

रसुलिया गांव के पास पुलिया से पहले बने ऊंचे सीमेंट ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला सड़क पर गिर गई और सिर में गंभीर चोट आई। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

By prashant vyasEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 05 Aug 2026 11:20:28 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Aug 2026 11:20:28 AM (IST)
स्पीड ब्रेकर बना काल: भोपाल में बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला, 6 दिन अस्पताल में जंग लड़ने के बाद मौत
फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. ब्रेकर बना हादसे की वजह
  2. छह दिन बाद महिला की मौत
  3. ब्रेकर की ऊंचाई मानकों की जांच शुरु

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रातीबड़ थाना क्षेत्र में ब्रेकर पर उछलकर बाइक से गिरी महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा 29 जुलाई की रात हुआ था। गंभीर रूप से घायल महिला को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां छह दिन तक उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीमेंट से बनाया गया है ब्रेकर


पुलिस के अनुसार 32 वर्षीय पूजा बंजारा अपने पति हुकुमचंद बंजारा के साथ रसुलिया गांव स्थित घर से बाइक पर किराना सामान लेने निकली थीं। गांव से करीब आधा किलोमीटर आगे पुलिया के पहले सड़क पर बने ऊंचे सीमेंट के ब्रेकर से बाइक अचानक उछल गई।


इससे पीछे बैठी पूजा असंतुलित होकर सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर पानी जमा था।

यह भी पढ़ें- हाथ में महापौर की फोटो लेकर गड्ढों में लगाए 'बेशर्म' के पौधे; भोपाल की जर्जर सड़कों पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

6 दिन बाद हुई मौत

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पुलिया के पहले बने ब्रेकर और बारिश के कारण हादसा हुआ। स्थानीय लोगों की मदद से पूजा को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां उनकी हालत गंभीर बनी रही। मंगलवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि ब्रेकर की ऊंचाई और संकेतक पर्याप्त थे या नहीं।