• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Viral Video: भोपाल में पूर्व महिला प्रोफेसर ने गुस्से में ठेले वाले के फल फेंके, वीडियो वायरल, बाद में हो गया था दोनों पक्षों में समझौता

तीन जनवरी को पार्किंग में खड़ी पति की कार से ठेला टकराने से हुआ था विवाद। प्रशासन और पुलिस दिनभर लगी रही पड़ताल में।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 11 Jan 2022 02:36:07 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Jan 2022 11:12:11 AM (IST)
Viral Video: भोपाल में पूर्व महिला प्रोफेसर ने गुस्से में ठेले वाले के फल फेंके, वीडियो वायरल, बाद में हो गया था दोनों पक्षों में समझौता

भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। इंटरनेट मीडिया पर मंगलवार को एक महिला का गुस्से में ठेले वाले के फल फेंकते हुए दो वीडियो वायरल हो गए। एक वीडियो में महिला ठेले पर रखे पपीतों को उठाकर उनको सड़क पर फेंक रही है। इस दौरान ठेले वाला पुलिस को बुलाने की बात कह रहा है। दूसरे वीडियो में महिला पूरा ठेला ही पलट देती है और सारे फल नाली में गिर जाते हैं। इन दोनों वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर ने इस मामले में ट्वीट कर मामले में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम दिनभर इस मामले की जानकारी जुटाने में लगी रही। बाद में यह मामला पिपलानी के छत्रसाल नगर का तीन जनवरी 2022 का निकला।

जानकारी के अनुसार कलेक्टर के निर्देश के बाद एसीपी जहांगीराबाद अभिनव विश्वकर्मा और साइबर क्राइम की पुलिस भी मामले की जानकारी जुटाने में लगी तो पता चला कि वीडियो में एक कार नजर आ रही है, जो जहांगीराबाद की है। बाद में उसके नंबर से पुलिस कार मालिक बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी राजेश तिवारी तक पहुंची और उस ठेले वाले पुलबोगदा ऐशबाग निवासी अशरफ खान को थाने बुलाकर पूरे मामले की जानकारी ली।


3 जनवरी की थी घटना

बरखेड़ी जहांगीराबाद निवासी राजेश तिवारी ने बताया कि उनका ससुराल छत्रसाल नगर पिपलानी में है, जहां पर वह पत्नी चित्ररेखा तिवारी के साथ गए थे। उनकी पत्नी चित्ररेखा पूर्व में रायसेन रोड स्थित एक निजी कालेज में पढ़ाया करती थीं। राजेश वल्लभ भवन में नौकरी करते हैं। तीन जनवरी को वह अपनी ससुराल गए थे। जहां पर उन्होंने अपनी कार को सड़क पर खड़ा किया था। बाद में एक ठेले वाला जो पपीता बेच रहा था, उसने उनकी कार को दो बार टक्कर मारी तो उनकी पत्नी चित्ररेखा ने बाहर आकर उससे इस बात को लेकर विरोध दर्ज कराया तो उसने कहा कि वह उसके ठेले में कार से टक्कर मार दे। इस पर गुस्से में आकर उनकी पत्नी ने उसके ठेले से पपीते फेंक दिए थे। ठेलेवाले के बहस करने का वीडियो किसी ने नहीं बनाया, पपीते फेंकते हुए का वीडियो बनाकर उसे वायरल किया गया।

थाने के बाहर हुआ राजीनामा, समझौते दी सूचना

बाद में इस पूरे घटनाक्र की सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने चलने के लिए कहा गया। जहां थाने के बाहर दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता कर लिया गया। फल वाले अशरफ और राकेश दोनों ने लिखित में आवेदन देकर पुलिस को समझौता कर लेने की जानकारी दी । राजेश तिवारी का कहना है कि उनकी ओर से ठेले वाले को नुकसान के लिए दो हजार दे दिए गए थे। उनकी पत्नी ने इसके लिए माफी भी मांग ली थी। अशरफ ने भी बताया कि उसे तीन जनवरी को हुए नुकसान के लिए दो हजार की राशि मिल गई थी। उसे अब कोई शिकायत नहीं है। हालांकि उसका यह भी कहना है कि महिला का बर्ताव अच्छा नहीं था, उनके पति का व्यवहार अच्छा था। इसलिए उसने एफआइआर नहीं कराई थी।

naidunia_image

Koo App
support
- Abhiram mishra (@abhiram052) 11 Jan 2022
naidunia_image

Koo App
मुझे तो ये देखना था की पुलिस वाले कहा है जो इतना अपना रौब में सड़क घूमते है | बिना कुछ किये आम आदमी को तो दबोच लेते है फिर अब कहा गायब है ?? #VideoBhopal #Bhopal #SupportTheleWala
- Ritik Gurjar (@ritikNP0ML) 11 Jan 2022
naidunia_image