• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

परीक्षा देने भोपाल आई युवती को नौकरी के नाम पर फंसाया, शहर में कमरा दिलवाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म

कमलानगर क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नागपुर में रहने वाली युवती एक परिचित के जरिए आरोपित से मिली थी।

By prashant vyasEdited By: Himadri Singh Hada
Publish Date: Wed, 01 Apr 2026 10:28:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Apr 2026 10:28:08 PM (IST)
परीक्षा देने भोपाल आई युवती को नौकरी के नाम पर फंसाया, शहर में कमरा दिलवाकर आरोपी ने किया दुष्कर्म
नौकरी के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म।

HighLights

  1. नौकरी के बहाने बुलाकर युवती से दुष्कर्म।
  2. शादी का झांसा देकर दिलवाया था कमरा।
  3. नागपुर की युवती से भोपाल में दरिंदगी।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कमलानगर क्षेत्र में एक युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नागपुर में रहने वाली युवती एक परिचित के जरिए आरोपित से मिली थी।

दोनों के बीच दोस्ती हुई तो उसने भोपाल में उसे बुलाया। वहां नौकरी तो नहीं दिलवाई लेकिन दोस्ती का फायदा उठाकर शादी का वादा कर दुष्कर्म किया। आरोपित जब शादी से मुकरा तो पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की।

परीक्षा के दौरान हुई थी आरोपी से जान-पहचान

कमलानगर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। एसआइ अकल सिंह ने बताया कि 29 वर्षीय पीड़िता नागपुर (महाराष्ट्र) की रहने वाली है। वर्ष 2022 में वह भोपाल कोई परीक्षा देने के लिए आई थी। उसके एक परिचित ने यहां मदद के लिए चेतन सिंह नामक युवक से संपर्क करवाया था। इसी दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई।

नेहरू नगर में कमरा दिलवाकर किया दुष्कर्म

युवती जब नागपुर वापस गई तो आरोपित ने उसे नौकरी के लिए भोपाल आने को कहा। उसने नेहरू नगर में युवती को कमरा दिलवाया था और अक्सर वहीं आता-जाता था। तभी आरोपित ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।