• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भोपाल : अतिथि शिक्षकों का आंदोलन हुआ तेज, महिला शिक्षकों ने कराया मुंडन

आंदोलन के तहत आज भोपाल में महिला अतिथि शिक्षकों ने मुंडन कराया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।

By Edited By:
Publish Date: Thu, 26 Jul 2018 03:21:50 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Jul 2018 04:09:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल : अतिथि शिक्षकों का आंदोलन हुआ तेज, महिला शिक्षकों ने कराया मुंडन

भोपाल। अपनी मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने आंदोलन तेज कर दिया है। आंदोलन के तहत आज भोपाल में महिला अतिथि शिक्षकों ने मुंडन कराया और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। आपको बता दें कि भोपाल के शाहजहांनी पार्क में अतिथि शिक्षक 2 दिन का महाआंदोलन चला रहे हैं। इस आंदोलन में प्रदेशभर से हजारों अतिथि शिक्षक शामिल हुए।

आंदोलन के तहत अतिथि शिक्षकों ने आज मुंडन कराया जिनमें महिलाएंं भी शामिल थीं। मुंडन कराने वालों में रतलाम की संगीता पाटीदार, ग्वालियर की नीतू सिंह राजावत, इंद्रकुमार मिश्रा और अन्य शामिल थे।

अतिथि शिक्षकों का कहना है कि सरकार ने अब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की है और मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगी। आपको बता दें कि पिछले जून महीने में अतिथि शिक्षकों ने आम्बेडकर मैदान में बड़ा आंदोलन किया था। उस समय भी कई शिक्षकों ने मुंडन कराया था।


ये हैं प्रमुख मांगें

अतिथि शिक्षक संघ के मुताबिक उनकी मुख्य रुप से वर्तमान सत्र में पुराने अतिथि शिक्षकों को रखने और अन्य राज्यों की तरह अतिथि शिक्षकों को नियमित करने की मांग है। संघ का कहना है कि पिछले साल सरकार ने वादा किया था अतिथि शिक्षकों की नियमितिकरण के मामले के निपटारे के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो 3 माह में फैसला करेगी। लेकिन ये कमेटी एक साल बाद भी नहीं बनी है।

100 फीसदी आरक्षण चाहिए

सरकार ने अतिथि शिक्षकों की भर्ती में 25 प्रतिशत आरक्षण देने की घोषणा की। लेकिन अतिथि शिक्षक 100 फीसदी आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

naidunia_image

naidunia_image

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।