Bhopal News: योगाभ्यास के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखा रहे योग गुरु महेश अग्रवाल
Bhopal News: महेश अग्रवाल कोलार क्षेत्र में एक अभियान के रूप में निश्शुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं।
By Ravindra Soni
Edited By: Ravindra Soni
Publish Date: Fri, 04 Jun 2021 02:38:54 PM (IST)
Updated Date: Fri, 04 Jun 2021 02:38:54 PM (IST)

Bhopal News: भोपाल (नवदुनिया प्रतिनिधि)। आदर्श योग आध्यात्मिक केंद्र स्वर्ण जयंती पार्क कोलार रोड भोपाल के संचालक योग गुरु महेश अग्रवाल निश्शुल्क योग प्रशिक्षण के द्वारा लोगों को स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखा रहे है। कोरोना काल में अभी ऑनलाइन माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
योग गुरु महेश अग्रवाल कहते हैं कि योग व्यक्ति की शारीरिक फिटनेस सुनिश्चित करता है। यह अधिक टिकाऊ है। इससे इम्युनिटी भी बढ़ती है। हरेक व्यक्ति को रोज करीब 30 मिनट योगासन, प्राणायाम करना चाहिए। इससे बीमारी का खतरा भी कम होता है। योग से बुजुर्ग, जवान और बच्चे यानी हर आयुवर्ग के लोग चुस्त-दुरस्त रख सकते हैं। कोरोना ने दिखा दिया है कि कैसे प्रकृति मनुष्य की रफ़्तार को कभी भी रोक सकती है। वहां काम आता है तो सिर्फ आपका सुधरता स्वास्थ्य और आपकी खुद से होती बात, जो आज के सामाजिक परिदृश्य में कहीं खो सी गई है। स्वस्थ रहने के योग जरूर अपनाएं।
बता दें कि महेश अग्रवाल कोलार क्षेत्र में एक अभियान के रूप में निश्शुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रहे हैं। वे रोजाना सुबह व शाम को योग कराते हैं। उनसे कोलार, शाहपुरा, चूनाभट्टी सहित आसपास के इलाकों के लोग योग सीखते हैं। योग के साथ-साथ वो साइकिल चलाने को लेकर भी अभियान छेड़ चुके हैं। रोजाना लोगों को योग के साथ ही साइकिल चलाने की भी सलाह देते हैं। उनका कहना ही यदि जीवन में स्वस्थ रहना है तो योग करें। साइकिल चलाएं। पौष्टिक आहार का सेवन करें। पानी अधिक पियें। कोरोना की गाइडलाइन का पालन करते हुए बाहर निकलें।