• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

प्रेम प्रस्ताव ठुकराकर युवती ने दूसरे युवक से की सगाई, सनकी आशिक ने पेट्रोल बम फेंककर घर में लगाई आग

भोपाल के टीटीनगर क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के घर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। इससे पहले उसने युवती के मंगेतर को जान से मारने की धमकी ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 16 Sep 2026 09:51:59 AM (IST)Updated Date: Wed, 16 Sep 2026 09:51:59 AM (IST)
प्रेम प्रस्ताव ठुकराकर युवती ने दूसरे युवक से की सगाई, सनकी आशिक ने पेट्रोल बम फेंककर घर में लगाई आग
सनकी आशिक ने पेट्रोल बम फेंककर युवती के घर में लगाई आग (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. प्रेम प्रस्ताव ठुकराकर युवती ने दूसरे युवक से की सगाई
  2. सनकी आशिक ने पेट्रोल बम फेंककर घर में लगाई आग
  3. किचन में आग लगने से फ्रिज समेत हजारों का सामान जला

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। टीटीनगर क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के घर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। इससे पहले उसने युवती के मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी और उसकी मोपेड में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपित अरबाज उर्फ भैयू के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के बाद से वह फरार है।

रिश्ता तय होने पर युवती को परेशान करने लगा था युवक

पुलिस के अनुसार बाणगंगा बस्ती निवासी 24 वर्षीय युवती के पिता का निधन हो चुका है। उसका पालन-पोषण भाई ने किया है। कुछ समय पहले ही युवती का रिश्ता तय हुआ है। इसकी जानकारी अरबाज को हुई तो वह युवती का पीछा कर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। युवती उसके प्रस्ताव को पहले ही ठुकरा चुकी थी।


युवती ने अरबाज की पुलिस से कर दी थी शिकायत

सोमवार सुबह अरबाज युवती को धमकाने उसके घर पहुंचा। युवती ने डायल-112 पर सूचना दी तो वह वहां से चला गया, लेकिन बाद में फोन कर धमकाता रहा। शाम करीब पांच बजे युवती भाभी के साथ घर के बाहर खड़ी थी, तभी अरबाज फिर पहुंचा। उसने युवती की मोपेड पर पत्थर बरसाकर तोड़फोड़ की।

यह भी पढ़ें- इंदौर में प्रेमी की रिपोर्ट लिखवाने जा रही महिला का थाने के सामने गला रेता, हालत गंभीर

इसके बाद घर के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया। पेट्रोल बम किचन में गिरने से आग लग गई। फ्रिज समेत हजारों रुपये का घरेलू सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।