• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में युवा कांग्रेस की 'आस्था न्याय यात्रा': श्रीराम मंदिर चंदा मामले की जांच के लिए दी आंदोलन की चेतावनी, कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी

श्रीराम मंदिर में चंदे के कथित दुरुपयोग के विरोध में रविवार को भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस ने 'श्रीराम में आस्था, आस्था की ...और पढ़ें

By anuj mainaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 05 Jul 2026 03:35:42 PM (IST)Updated Date: Sun, 05 Jul 2026 03:39:05 PM (IST)
भोपाल में युवा कांग्रेस की 'आस्था न्याय यात्रा': श्रीराम मंदिर चंदा मामले की जांच के लिए दी आंदोलन की चेतावनी, कलेक्टोरेट घेराव की तैयारी
श्रीराम मंदिर चंदा मामले पर युवा कांग्रेस की न्याय यात्रा। नईदुनिया।

HighLights

  1. श्रीराम मंदिर चंदा मामले पर युवा कांग्रेस की न्याय यात्रा
  2. चंदे के कथित दुरुपयोग की निष्पक्ष जांच की मांग
  3. आस्था, पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर प्रदर्शन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। श्रीराम मंदिर में चंदे के कथित दुरुपयोग के विरोध में रविवार को भोपाल के गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में युवा कांग्रेस ने 'श्रीराम में आस्था, आस्था की न्याय यात्रा' निकाली।

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की।

यात्रा की शुरुआत साकेत नगर स्थित पंचवटी मार्केट शिव मंदिर से हुई। इसके बाद यह शक्ति नगर मार्केट, साकेत नगर मेन रोड, एम्स चौराहा गेट नंबर-2, एम्स परिसर के पीछे पिपलिया पेंदा खेड़ा, एफ सेक्टर बरखेड़ा पठानी रोड होते हुए बरखेड़ा पठानी हनुमान मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।

चंदा लूटने वालों की जांच जरूरी

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए आस्था के सम्मान, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग उठाई। सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि यदि मंदिर में चंदे के उपयोग में किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


यह भी पढ़ें- दिग्विजय-जीतू ने दतिया से दिया ऑल इज वेल का संदेश, उज्जैन के वीर भारत न्यास भूमि आवंटन मामले को लेकर सामने आए थे मतभेद

प्रमुख मांगें

- कथित चंदा गड़बड़ी की जांच सिटिंग या सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कराई जाए।

- मंदिर समिति के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।

- यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी दिनों में भोपाल कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

भोपाल शहर युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अमित खत्री ने कहा कि भगवान श्रीराम करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। उनके नाम पर जुटाए गए चंदे में यदि कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों को दंडित किया जाना चाहिए।

गोविंदपुरा विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष रितेश सोनी ने कहा कि यह यात्रा जनभावनाओं और आस्था के सम्मान की लड़ाई है। जब तक मामले में पारदर्शिता नहीं आती और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

यात्रा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, पार्षद जीत राजपूत, दीप्ति सिंह, अभिषेक शर्मा, गिरीश साहू, सुशील प्रजापति, उपेंद्र, देवेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक शामिल रहे।