• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

कुबेरेश्वर धाम से लौट रहे युवक को ट्रेन आया हार्ट अटैक, भोपाल में आधा घंटा रुकी गाड़ी; गार्ड और यात्री बने देवदूत

चेन पुलिंग के बाद रेलवे गार्ड और सह-यात्रियों ने युवक को निशातपुरा के पास ट्रेन से उतारकर ऑटो से अस्पताल भेजा।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 27 Aug 2026 04:59:25 PM (IST)Updated Date: Thu, 27 Aug 2026 04:59:25 PM (IST)
कुबेरेश्वर धाम से लौट रहे युवक को ट्रेन आया हार्ट अटैक, भोपाल में आधा घंटा रुकी गाड़ी; गार्ड और यात्री बने देवदूत
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. मालवा एक्सप्रेस में बिगड़ी युवक की तबीयत
  2. चेन पुलिंग कर निशातपुरा के पास अस्पताल पहुंचाया
  3. मालवा एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक रुकी रही

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सीहोर स्थित कुबेरेश्वर धाम से दर्शन कर दिल्ली लौट रहे 24 वर्षीय युवक की मालवा एक्सप्रेस में अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजनों द्वारा यार्ड में चेन पुलिंग किए जाने के बाद ट्रेन गार्ड और सह-यात्रियों की मदद से युवक को निशातपुरा के पास ट्रेन से उतारकर ऑटो के जरिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।

अचानक बिगड़ी तबीयत

उत्तर प्रदेश के बस्ती निवासी गौरव (24) अपनी मां और बहन के साथ सीहोर में जल चढ़ाकर मालवा एक्सप्रेस से दिल्ली लौट रहे थे। ट्रेन के एस-6 कोच में अचानक उन्हें सीने में दर्द, उल्टियां और चक्कर आने लगे।

गार्ड और यात्रियों ने बढ़ाया हाथ

मरीज की नाजुक हालत देखकर परिजनों ने निशातपुरा के पास चेन पुलिंग की। ट्रेन गार्ड पीके सिंह ने परिजनों को आश्वस्त किया और चार-पांच यात्रियों की मदद से युवक को कोच से नीचे उतारकर मुख्य मार्ग पर खड़े ऑटो तक पहुंचाया।


यह भी पढ़ें- कुबेरेश्वर धाम कांवड़ यात्रा बनी परेशानी का सबब, भोपाल स्टेशन पर उमड़ी भीड़ तो रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन

30 मिनट खड़ी रही ट्रेन

मरीज को सुरक्षित अस्पताल के लिए रवाना करने तक मालवा एक्सप्रेस करीब आधे घंटे तक निशातपुरा स्टेशन के पास खड़ी रही। पीड़ित गौरव को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों ने समय पर मदद करने के लिए रेलवे स्टाफ और सह-यात्रियों का आभार व्यक्त किया।