• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्यप्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दर्शक के दिलों तक पहुंचा यही मेरे लिए विजय का प्रतीक

दर्शक के दिलों तक पहुंचा यही मेरे लिए विजय का प्रतीक पहले रनर अप रहे 14 वर्षीय कार्तिकेय मालवीय से बातचीत भोपाल। मैं वर्तमान में डांस और जिमनास्ट सीख ...और पढ़ें

By Edited By:
Publish Date: Wed, 25 Apr 2018 07:07:13 AM (IST)Updated Date: Wed, 25 Apr 2018 07:07:13 AM (IST)
दर्शक के दिलों तक पहुंचा यही मेरे लिए विजय का प्रतीक

-इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज में पहले रनर अप रहे 14 वर्षीय कार्तिकेय मालवीय से बातचीत

भोपाल। नवदुनिया रिपोर्टर

मैं वर्तमान में डांस और जिमनास्ट सीख रहा हूं। जल्द ही आपको एक बॉलीवुड मूवी में भी नजर आऊंगा, लेकिन अभी कई चीजें प्रोसेस में है। कुछ ऐसे ही विचार व्यक्त किए 14 वर्षीय कार्तिकेय मालवीय ने। नवदुनिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि मैं एक्टिंग में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन को अपना आदर्श मानता हूं। मैंने इनकी फिल्में बिलकुल भी मिस नहीं करता। कैसी भी हो, फिल्म फ्लॉप हो या बोर मैं जरूर देखने जाता हूं।

-वापस जाकर कोई स्कोप नहीं रहेगा

मेरे कॅरियर की उड़ान में परिवार का पूरा सहयोग मिला। इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज के बाद शनिदेव किया, फिर सोचा कि अब इटारसी वापस जाकर कोई स्कोप नहीं रहेगा। फिर मैंने जिद की तो मम्मी मुंबई में ही रुकने के लिए तैयार हो गईं। पापा इटारसी में ऑर्डनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी हैं। मेरी बड़ी बहन इंदौर से एमबीबीएस कर रही हैं। मुझे इंडोनेशिया के एक शो मीट एंड ग्रीट शो (कपिल शर्मा शो की तर्ज पर) में बुलाया गया है वहां शनिदेव सीरियल डब करके दिखाया जाता है। मेरे लिए विजेता होना मायने नहीं रखता। मैं अपने अभिनय के जरिए निर्णायक और दर्शक के दिलों तक पहुंचा, यही मेरे लिए विजय का प्रतीक है। मैंने कर्मफल दाता शनिदेव शो ऑफर हुआ जिसके चलते मुझे एक अलग पहचान भी मिली।


-प्रस्तुति के दौरान सहज और स्वाभाविक होना सीखा

कार्तिकेय ने बताया कि इस शो ने मुझे अभिनय का सही मतलब समझाया और मैंने प्रस्तुति के दौरान सहज और स्वाभाविक होना सीखा। इस बात का मैं सबसे बड़ा उदाहरण हूं कि इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज जिंदगी बदल सकता है। शहर के सभी टैलेंटेड बच्चों को इसमें हिस्सा लेना चाहिए। इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज सीजन 3 के तहत भारत के अगले ड्रामेबाज की खोज के लिए भोपाल में 27 अप्रैल को ऑडिशन होंगे। जिसमें 5 से 14 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। ऑडिशन सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक नीलबड़ रोड स्थित कोपल पब्लिक स्कूल में होंगा।