बुरहानपुर में इलाज करा लौट रहे मां-बेटे को गाड़ी ने मारी टक्कर, दोनों की मौत
स्थानीय ग्रामीणों ने डाॅयल 100 को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार टक्कर मारने वाला पिकअप वाहन का चालक था। दुर्घटना के बाद वह तेजी से वाहन भगा कर ले गया था।
Publish Date: Sat, 28 Jun 2025 06:55:36 PM (IST)
Updated Date: Sat, 28 Jun 2025 06:58:17 PM (IST)
घटना स्थल पर पड़ा मृत महिला का शव और मौजूद ग्रामीण व पुलिस।HighLights
- नेपा-अंबाड़ा मार्ग पर शनिवार शाम की घटना, वाहन की तलाश शुरू।
- टक्कर से मां-बेटे बाइक समेत उछल कर पास के खेत में जा गिरे थे।
- स्थानीय ग्रामीणों ने डाॅयल 100 को इसकी सूचना दी। पुलिस पहुंची।
नईदुनिया न्यूज, नेपानगर। शनिवार शाम साढ़े चार बजे के आसपास नेपा-अंबाड़ा मार्ग में हुए एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान शाहपुर निवासी सुनंदा बाई पत्नी रविंद्र रूमाले और उसके पुत्र अजय रूमाले के रूप में की गई है।
जानकारी के अनुसार मां-बेटे उपचार के लिए नेपानगर आए थे। शाम को दोनों घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंबाड़ा गांव के पास दुर्घटना का शिकार हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मां-बेटे बाइक समेत उछल कर पास के एक खेत में जा गिरे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने डाॅयल 100 को इसकी सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार टक्कर मारने वाला पिकअप वाहन का चालक था।
दुर्घटना के बाद वह तेजी से वाहन भगा कर ले गया था। नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।