Burhanpur News: ताप्ती नदी के राजघाट पर तीन घंटे में एक लाख से ज्यादा भक्तों को बांटे रुद्राक्ष
Burhanpur News: सुबह 9 बजे से शुरू हुआ रुद्राक्ष वितरण का कार्यक्रम देर शाम तक चलेगा। सीहोर की घटना को देख किए विशेष इंतजाम।
By Hemraj Yadav
Edited By: Hemraj Yadav
Publish Date: Sun, 19 Feb 2023 12:29:22 PM (IST)
Updated Date: Sun, 19 Feb 2023 12:29:22 PM (IST)
Burhanpur News: बुरहानपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सूर्य पुत्री मां ताप्ती नदी के राजघाट पर रविवार सुबह 9 बजे से रुद्राक्ष वितरण किया जा रहा है। बुरहानपुर भक्त सेवा समिति और मुख्य यजमान रहे भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे द्वारा आयोजित रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम को लेकर शनिवार रात 1:30 बजे तक पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तैयारी में जुटे थे। तीन घंटे में एक लाख से ज्यादा भक्त रुद्राक्ष प्राप्त कर चुके थे।
![naidunia_image]()
सीहोर में हुई घटना को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यहां बेहतर इंतजाम किए हैं। इससे भक्तों को आने और जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। खकनार की ओर से आने वाले भक्तों के लिए जैनाबाद पुल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
आधा किमी पहले वाहनों को किया प्रतिबंधित
शहर से जाने वाले भक्तों के लिए आधा किलोमीटर पहले से वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। राजघाट की ढलान शुरू होने से पहले ही पुलिस और स्वयंसेवक लोगों को कतार में लगा रहे हैं। रुद्राक्ष वितरण स्थल पर जिग जैग बैरिकेडिंग की गई है! रुद्राक्ष वितरण देर शाम तक चलेगा