नेपानगर। नगर के आंबेडकर चौराहे पर समाजसेवी संजय टोरानी द्वारा की जा रही हड़ताल मंगलवार शाम को खत्म हो गई। सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने उन्हें नारियल पानी पिलाकर कहा- यह जनता की लड़ाई है। अब मैं खुद लडूंगा। उन्होंने 2 फरवरी को एक प्रतिनिधिमंडल को दिल्ली बुलाया है। जहां वह रेलमंत्री के साथ चर्चा करेंगे। शाम करीब 5.30 बजे सांसद आंदोलन स्थल पहुंचे। इससे पहले उन्होंने मातापुर स्थित भाजपा कार्यालय में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। अफसरों ने कहा सकारात्मक जवाब दिए। जिससे सांसद ने यहां अवगत कराते हुए कहा कि पूर्व की तरह स्टापेज किए जाने की मांग जायज है। 2 फरवरी को एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली आए। वहां रेल मंत्री से चर्चा की जाएगी। इस दौरान पूर्व विधायक व मप्र विपणन बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू दादू, नगर पालिका अध्यक्ष राजेश चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान, पूर्व नपाध्यक्ष मधु चौहान, व्यापारी संघ अध्यक्ष हेमंत सिद्धवानी, अशोक जायसवाल, संजय विजवर्गीय, रवि मलानी आदि मौजूद थे।
नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर होगा गणतंत्र दिवस समारोह
नेपानगर। गणतंत्र दिवस 26 जनवरी का मुख्य समारोह नगर के नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर सुबह 9 बजे आयोजित होगा। मुख्य अतिथि के बतौर नेपा मिल अध्यक्ष सह प्रबंध निदेषक कमोडोर सौरभ देब झंडावंदन करेंगे। कारखाना प्रबंधक अजय गोयल ने बताया मुख्य समारोह सुबह 9 बजे नेहरू स्टेडियम ग्राउंड पर आयोजित होगा। 9 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद राष्ट्र गान होगा और परेड का निरीक्षण किया जाएगा तथा उद्बोधन होगा। विभिन्ना स्पर्धाओं में शामिल प्रतिभागियों, अफसर, कर्मचारियों को प्रषस्ति पत्र का वितरण किया जाए। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मिल प्रबंधन ने सभी से मास्क लगाकर समारोह स्थल पहुंचने तथा शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील की।
Posted By: Nai Dunia News Network