Burhanpur Suicide Case: कुएं में कूदकर जान देने वाली किशोरी निकली पांच माह की गर्भवती, प्रेमी गिरफ्तार
बाकड़ी क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। पोस्टमार्टम में पता चला कि वह पांच माह की गर्भवती थी। प्रेमी के विवाह से आहत होकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
Publish Date: Thu, 05 Jun 2025 05:00:24 PM (IST)
Updated Date: Thu, 05 Jun 2025 05:00:24 PM (IST)
किशोरी की आत्महत्या का मामला। (फाइल फोटो)HighLights
- 14 वर्षीय किशोरी ने कुएं में कूदकर जान दी।
- पोस्टमार्टम में पांच माह की गर्भावस्था सामने आई।
- प्रेमी के विवाह से दुखी होकर आत्महत्या की।
नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। बाकड़ी क्षेत्र में गत दो जून को एक चौदह वर्षीय किशोरी ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद इस मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। बताया गया है कि मृत किशोरी पांच माह की गर्भवती थी।
उसका गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना से दो दिन पहले ही प्रेमी का दूसरी युवती के साथ विवाह हुआ था। इसी से व्यथित होकर किशोरी ने आत्महत्या करने का फैसला किया था।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नेपानगर थाना पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, आत्महत्या के लिए प्रेरित करने और पाक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
आरोपी की आयु की हो रही जांच
एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि अभी आरोपित की आयु को लेकर असमंजस है, इसलिए उसका नाम उजागर नहीं किया गया है। पुलिस दस्तावेज व अन्य माध्यमों से पुष्टि करने का प्रयास कर रही है कि वह अठारह साल का हो चुका है या नहीं।