
नेपानगर/बुरहानपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मध्य रेलवे मुंबई के चीफ इंजीनियर डीके मिश्रा ने शुक्रवार को चांदनी रेलवे स्टेशन का टेक्निकल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन के क्षतिग्रस्त होने के कारणों को समझा। अधिकारियों से जल्द से जल्द स्टेशन का काम पूरा करने को कहा। वहीं दो दिन से अस्थायी रूप से संचालित हो रहा चांदनी स्टेशन अब परिसर की बजाए पुराने कक्ष में चला गया। बाहरी दीवारों की मरम्मत का काम दिनभर जारी रहा।
गौरतलब है चांदनी स्टेशन का छज्जा दीवार से टकराने में दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद से यहां अधिकारियों के निरीक्षण का दौर जारी है। एक दिन पहले ही रेलवे ने उस समय इस भवन का सुपरविजन करने वाले वरिष्ठ अभियंता कार्य प्रशांत भुसारी को निलंबित किया है। अब चीफ इंजीनियर मुंबई ने यहां निरीक्षण कर स्थिति का जाना है। संभवतः वह अपनी रिपोर्ट जीएम मुंबई को सौंपेंगे। चीफ इंजीनियर मध्य रेल डीके मिश्रा शुक्रवार को महानगरी एक्सप्रेस से मुंबई से चांदनी पहुंचे। यहां अधिकारियों से पूरी घटना की जानकारी हासिल की। करीब एक घंटे बाद वह यहां से रवाना हुए। वहीं परिसर में चल रहा चांदनी स्टेशन का कार्यालय भवन में शिफ्ट हो गया है। अधिकांश यात्री ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जा रहा है।गौरतलब है कि चांदनी स्टेशन के भवन के तेज रफ्तार ट्रेन के कंपन से ही गिरने को लेकर इंटरनेट मीडिया पर लगातार चर्चाएं जारी रही। लोगों ने भवन निर्माण में भ्रष्टाचार संबंधी आरोप भी लगाए।
एक नया मरीज मिला, 10 स्वस्थ्य हुए
बुरहानपुर। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट में एक नया कोरोना संक्रमित मिला हैं। कुल संक्रमितों 2546 में से 2458 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 37 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 10 लोग स्वस्थ्य हुए हैं। जिले में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 51 है। जिले का पाजिटिविटी रेट 2.26 दर्ज किया गया है। जिले में अब तक 115196 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।