• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने काटा तिरंगे का केक

शनिवार शाम भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर बुरहानपुर पहुंचे जीतू पटवारी का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने एक ढाबे में मनाया। इस दौरान तिरंगे के आकार और...और पढ़ें

By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 20 Nov 2022 11:33:39 AM (IST)Updated Date: Sun, 20 Nov 2022 03:32:30 PM (IST)
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने काटा तिरंगे का केक

बुरहानपुर। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ द्वारा मंदिरनुमा और हनुमान जी की तस्वीर रखे केक के काटने को लेकर उपजा विवाद अभी शांत भी नहीं हुआ है कि पूर्व मंत्री व राऊ से कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने तिरंगे जैसा केक काटा है।

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर बुरहानपुर पहुंचे थे जीतू पटवारी

शनिवार शाम भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी को लेकर बुरहानपुर पहुंचे जीतू पटवारी का जन्मदिन कांग्रेस नेताओं ने एक ढाबे में मनाया। इस दौरान तिरंगे के आकार और रंग वाला केक काटा गया। केक के ऊपर केसरिया, बीच में सफेद और नीचे हरा रंग नजर आ रहा है।


इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय रघुवंशी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद थे। यहां जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मीडिया राहुल गांधी की यात्रा में जुट रही लाखों लोगों की भीड़ संबंधी खबरें नहीं दिखा रहा है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने का आग्रह किया।

उल्‍लेखनीय है कि इससे पहले मध्‍य प्रदेश कांग्रेस के अध्‍यक्ष कमल नाथ के जन्‍मदिन से पहले विवादास्‍पद केक का मामला काफी गर्माया है। इसमें कमल नाथ पर हनुमानजी के चित्र और मंदिर जैसे बने केक को काटने का आरोप लगाया गया था। हालांकि इस पर छिंदवाड़ा में कार्यक्रम के आयोजकों ने अपनी ओर से सफाई दी है, लेकिन इस दौरान भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्‍यारोप के तीर जमकर चले हैं। राजनीतिक हलकों में इस प्रसंग को अलगअलग नजरिये से जोड़कर देखा गया। वहीं अब जीतू कटवारी के तिरंगा केक काटने का मामला भी गरमा सकता है।