• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MP News: बुरहानपुर में आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के सैकड़ों लोग पहुंचे थाने

पुलिस ने आनन फानन में पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। तब जाकर मामला शांत हो पाया। बुधवार को भी दिन भी शहर के प्रमुख ...और पढ़ें

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 19 Mar 2025 04:22:34 PM (IST)Updated Date: Wed, 19 Mar 2025 11:12:55 PM (IST)
MP News: बुरहानपुर में आपत्तिजनक पोस्ट से भड़के सैकड़ों लोग पहुंचे थाने
फोटो- देर रात कोतवाली थाने के पास एकत्र हुए सैकड़ों लोग।

HighLights

  1. पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा, केस दर्ज।
  2. सोशल मीडिया पर की थी टिप्‍पणी।
  3. बुधवार को दिन में भी तैनात रहा बल

नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर। मंगलवार रात सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के बाद धर्म विशेष के लोग भड़क गए और सैकड़ों की संख्या में कोतवाली पहुंच गए। जिससे शहर की शांति भंग होने का खतरा पैदा हो गया था। सूचना पाकर कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार भी मौके पर पहुंच गए थे।

उन्होंने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वे मानने तैयार नहीं थे। इसके चलते पुलिस को हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। पुलिस ने आनन फानन में पोस्ट करने वाले युवक को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। तब जाकर मामला शांत हो पाया।


बुधवार को भी दिन भी शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात रहा। इसके चलते शहर की शांति भंग होने से बच गई।

पुलिस ने बताया कि लोहारमंडी के उवेश हुसैन 21 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बाई साहब की हवेली के पास रहने वाले देवेश दलाल ने इंस्टाग्राम पर धर्म को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।

इससे उसकी और समाज के अन्य लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई थीं। पुलिस ने देवेश को रात में ही गिरफ्तार कर लिया था।

एसपी देवेंद्र पाटीदार ने एडवाइजरी जारी कर नागरिकों से कहा है कि वे सोशल मीडिया पर न तो आपत्तिजनक पोस्ट करें और न ही उसे फाॅरवर्ड करें। इस तरह की पोस्ट नजर में आती है तो अपने नजदीकी थाने में सूचना दें। पुलिस नियमानुसार उचित कार्रवाई करेगी।