Nepanagar News: शादी से पहले दुल्हन ने घोड़ी पर सवार होकर निकाला बाना
लड़की वालों ने रितिका का ढोलताशों के साथ बाना निकालकर समाजजनों को बेटे और बेटी की समानता का उदाहरण दिया।
By Hemant Kumar Upadhyay
Edited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Sun, 21 Apr 2024 06:46:00 AM (IST)
Updated Date: Sun, 21 Apr 2024 06:46:00 AM (IST)
सात नंबर गेट से शिवाजी चौराहे तक घोड़ी पर सवार होकर निकली रितिका।HighLights
- पिता बोले जितना अधिकार बेटे का उतना ही बेटी का भी होता है
- समाज ने शादी से पहले अपनी वधु का धूमधाम से घोड़ी पर बाना निकाला।
- समाजजनों को बेटे और बेटी की समानता का उदाहरण दिया।
नईदुनिया न्यूज, नेपानगर। अजय पाल समाज ने शादी से पहले अपनी वधु का धूमधाम से घोड़ी पर बाना निकाला। जिसे देखने के लिए नगर के कई लोग जमा हुए और इस कार्य की प्रशंसा की।
वार्ड क्रमांक 12 के निवासी गणेश चौहान की बेटी रितिका चौहान का विवाह धार निवासी रितेश राजेंद्र के साथ शनिवार को हुआ।
इससे पहले शुक्रवार रात लड़की वालों ने रितिका का ढोलताशों के साथ बाना निकालकर समाजजनों को बेटे और बेटी की समानता का उदाहरण दिया।
गणेश चौहान ने बताया कि शादी में जितना अधिकार दूल्हा रखता है बेटी भी उतनी ही हकदार होती है। समाज की सोच को बदलने के लिए बेटी का बाना घोड़ी पर निकाला है।
यह सात नंबर गेट से शिवाजी चौराहे तक निकला। बाने में भारी संख्या में लोगों ने शामिल होकर आशीष दिया। शनिवार को रितिक और रितिका की अजय पाल समाज के रीति रिवाजों के साथ शादी हुई।