• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • बुरहानपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rain in Burhanpur: बुरहानपुर में नौतपा के पहले दिन ही आंधी के साथ हुई बारिश, केले की फसल को नुकसान

बुरहानपुर में आंधी से कई मकानों के छप्पर उड़े, कुछ जगह पेड़ गिरने की घटना।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Sat, 25 May 2024 07:13:06 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 May 2024 07:17:24 PM (IST)
Rain in Burhanpur: बुरहानपुर में नौतपा के पहले दिन ही आंधी के साथ हुई बारिश, केले की फसल को नुकसान
बुरहानपुर में तेज आंधी से केले की फसल को पहुंचा नुकसान।

HighLights

  1. कादरिया स्कूल से लगा एक बड़ा पेड़ गिर जाने से स्कूल की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हुई है।
  2. नेपानगर क्षेत्र के कुछ गांवों में कच्चे मकानों के छप्पर भी उड़ गए।
  3. खकनार व शाहपुर क्षेत्र के कुछ गांवों में केले के पौधे गिरने की बात सामने आई है।

Rain in Burhanpur: नईदुनिया प्रतिनिधि, बुरहानपुर/नेपानगर। तेज गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच नौतपा के पहले दिन शनिवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। शाम करीब पांच बजे से तेज हवाएं चलनी शुरू हो गईं और कुछ स्थानों पर थोड़ी देर के लिए तेज वर्षा भी हुई। हालांकि शहर में आंधी के साथ बूंदाबांदी ही हुई है। आसमान में देर शाम तक बादलों का डेरा था। ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होने की खबर थी।

मौसम बदलने के कारण शनिवार को तापमान में भी एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तेज हवा के कारण नेपानगर क्षेत्र के कुछ गांवों में कच्चे मकानों के छप्पर उड़ने के साथ दीवारें गिरने की खबर है। शहर के कादरिया स्कूल से लगा एक बड़ा पेड़ गिर जाने से स्कूल की बाउंड्रीवाल क्षतिग्रस्त हुई है।


पेड़ का कुछ हिस्सा पास में लगे मंडप पर भी गिरा। जिससे मंडप खोल रहा एक कर्मचारी घायल हुआ है। इसके अलावा तेज हवा के कारण केला फसल को भी नुकसान हुआ है। खकनार व शाहपुर क्षेत्र के कुछ गांवों में केले के पौधे गिरने की बात सामने आई है।

naidunia_image

बोरसल में 13 मकानों के छप्पर उड़े

नेपानगर क्षेत्र के बोरसल गांव में शनिवार शाम तेज हवा चलने से तेरह कच्चे मकानों के छप्पर उड़ गए। साथ ही इनकी दीवारें भी गिर गई हैं। हालांकि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। केला फसल को भी नुकसान पहुंचा है। इसी तरह रतागढ़, निम्ना सहित अन्य गांवों में भी केला फसल को नुकसान होने की बात सामने आई है। क्षेत्र में सात बड़े पेड़ भी गिरे हैं।