• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर में जमीन की जुताई को लेकर हुए खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की मौत, दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे

घटना के दौरान ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 01:46:50 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 01:47:30 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
छतरपुर में जमीन की जुताई को लेकर हुए खूनी संघर्ष में बुजुर्ग की मौत, दोनों पक्षों के बीच चले लाठी-डंडे
मारपीट का वीडियो वायरल और अस्पताल में इलाजरत घायल। वीडियोग्रेब

HighLights

  1. लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला
  2. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  3. पुलिस ने कुछ संदिग्धों को लिया हिरासत में

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। जमीन की जुताई को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम वधियन में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे, फरसे और कुल्हाड़ी चले। मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय रघुबर यादव ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

घटना के दौरान ट्रैक्टर चढ़ाकर कुचलने की कोशिश किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। मारपीट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।

दोनों के पक्षों के बीच विवाद है पुराना

जानकारी के अनुसार इमिलिया पंचायत के ग्राम वधियन में जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चला आ रहा था। रविवार सुबह एक पक्ष विवादित जमीन की जुताई कर रहा था। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया गया।


छह लोग घायल, रघुबर की मौत

घटना में चतुर यादव (55), रामप्रताप यादव (35), सोहन यादव (40), लखन यादव (35), रघुबर यादव (65) और गोरी बाई (60) सहित छह लोग घायल हुए। दूसरे पक्ष के भी चार लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां गंभीर रूप से घायल रघुबर यादव की मौत हो गई।

पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित पक्ष के रामप्रताप यादव और सोहन यादव ने कोमल यादव, वीरेंद्र यादव, रंधावा उर्फ प्रेमदास यादव, रामबाबू यादव और नितेश यादव सहित अन्य लोगों पर हमला करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस प्रसारित वीडियो, घायलों के बयान और घटनाक्रम की जांच कर रही है। बुजुर्ग की मौत के बाद गांव में तनाव का माहौल है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।