दो बच्चों को छोड़ पड़ोसी संग भागी शादीशुदा, मां ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
महिला जाते समय 50 हजार रुपये और करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर भी ले गई।
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 12:01:26 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 12:14:33 PM (IST)
HighLights
- पड़ोसी के साथ गई विवाहिता
- नकदी और जेवर ले जाने का आरोप
- एसपी से की सुरक्षा की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम बरूआ में एक विवाहिता के दो बच्चों को छोड़कर गांव के ही युवक के साथ चले जाने का मामला सामने आया है। महिला की मां रमाकान्ती पत्नी छोट भैया ने एसपी को आवेदन देकर बेटी की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
महिला का चार और दो साल का है बेटा
शिकायत के अनुसार, उनकी बेटी सपना देवी की शादी सात साल पहले कानपुर जिले के ग्राम मैधरी निवासी जोधा खंगार से हुई थी। उसके चार और दो साल के दो बेटे हैं। 28 अक्टूबर को सपना पति के साथ मायके आई थी। आरोप है कि रात करीब दो से तीन बजे वह गांव के शिवा पुत्र रामकिशोर और एक अन्य व्यक्ति के साथ चली गई।
जाते समय 50 हजार रुपये नकद और करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर भी ले गई। मां का आरोप है कि शिवा ने फोन पर गाली-गलौज कर बेटी को बेचने और हत्या करने की धमकी दी। उन्होंने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।