छतरपुर में मिला दुर्लभ 'बाल पाइथन': सड़क किनारे बैठा दिखा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर मुकुंदपुर टाइगर सफारी भेजा
सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र छतरपुर की टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। जांच के दौरान सांप की पहचान 'बाल पाइथन' के रूप में हुई। य...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 17 Oct 2026 07:35:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 17 Oct 2026 07:36:14 PM (IST)
रेडियो कॉलोनी के पास सड़क किनारे बैठा अजगर। सौजन्यHighLights
- रेडियो कॉलोनी के पास सड़क किनारे मिला अजगर
- क्षेत्र में बाल पाइथन की असामान्य मौजूदगी
- खुले जंगल के बजाय चिड़ियाघर में कराया गया शिफ्ट
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। वन विभाग की टीम ने शहर में दुर्लभ प्रजाति के 'बाल पाइथन' का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे मुकुंदपुर टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर में सुरक्षित पहुंचाया। यह कार्रवाई 15 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्र के निर्देशन में की गई थी।
रेडियो कॉलोनी के सामने सड़क किनारे बैठा दिखा अजगह
जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि पन्ना नाका स्थित रेडियो कॉलोनी के सामने सड़क किनारे एक अजगर बैठा हुआ है। सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र छतरपुर की टीम मौके पर पहुंची और सांप का सुरक्षित रेस्क्यू किया। जांच के दौरान सांप की पहचान 'बाल पाइथन' के रूप में हुई। यह प्रजाति सामान्यतः छतरपुर क्षेत्र में नहीं पाई जाती है।
खुले जंगल में नहीं छोड़ा जाएगा
वन विभाग के अनुसार 'बाल पाइथन' वन्यजीवों के अंतरराष्ट्रीय व्यापार से संबंधित सीटेस के परिशिष्ट-द्वितीय में सूचीबद्ध है।
स्थानीय क्षेत्र में इसकी असामान्य मौजूदगी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे खुले जंगल में छोड़ने के बजाय महाराजा मार्तंड सिंह जू देव व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर, मुकुंदपुर में वरिष्ठ अधिकारियों की अभिरक्षा में सौंपा गया है।
रेस्क्यू अभियान में वन परिक्षेत्र अधिकारी अंबुज नयन पांडेय, परिक्षेत्र सहायक रोशन तिवारी, वनरक्षक प्रकाश नारायण पांडेय, वाहन चालक राकेश कुशवाहा, प्रमोद अवस्थी और वन्यप्राणी रेस्क्यूअर आकाश राठौर शामिल रहे।