छतरपुर के तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, 8 घंटे बाद मिला शव
युवक शनिवार शाम करीब 6 बजे दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था।
Publish Date: Mon, 02 Nov 2026 09:40:17 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Nov 2026 09:40:38 AM (IST)
तालाब में युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू करती टीम। नईदुनियाHighLights
- दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था
- एसडीआरएफ टीम ने चलाया सर्च ऑपरेशन
- पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
नईदुनिया न्यूज, छतरपुर (बड़ामलहरा)। जिले के बड़ामलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजगंज निवासी 20 वर्षीय अनिल आदिवासी पिता चंऊआ आदिवासी की तालाब में डूबने से मौत हो गई।
वह शनिवार शाम करीब 6 बजे दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया।
एसडीआरएफ की टीम को शव निकालने में लगे 8 घंटे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू कराई। रविवार सुबह करीब 9 बजे एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब आठ घंटे तक चले सर्च अभियान के बाद शाम 5 बजे युवक का शव तालाब से बरामद किया गया।
थाना प्रभारी रीता सिंह ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने लगातार तलाश के बाद शव बरामद किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंपा जाएगा।