मछली पकड़ने को डायनामाइट फेंकते समय हाथ में विस्फोट, युवक का पंजा उड़ा
धमाका इतना तेज था कि युवक का पंजा उड़ गया। दूसरे हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।
Publish Date: Sun, 22 Nov 2026 11:05:28 AM (IST)Updated Date: Sun, 22 Nov 2026 11:05:56 AM (IST)
प्रतीकात्मक इमेज।HighLights
- धसान नदी किनारे सुबह हुआ हादसा
- फेंकने से पहले हाथ में फटा विस्फोटक
- प्राथमिक उपचार के बाद छतरपुर रेफर
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा डायनामाइट एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। गुलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम देवरान में शनिवार सुबह धसान नदी किनारे हुए विस्फोट में 43 वर्षीय ग्यासी बंशल का दायां हाथ का पंजा शरीर से अलग हो गया।
वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में नदी किनारे गिर पड़ा।
सुबह धसान नदी में मछली पकड़ने गया था युवक
जानकारी के अनुसार, ग्राम देवरान निवासी ग्यासी बंशल पिता कल्ला बंशल शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे धसान नदी में मछली पकड़ने गया था।
बताया जा रहा है कि वह मछलियों को मारने के लिए पानी में डायनामाइट फेंकने की तैयारी कर रहा था, तभी विस्फोटक उनके हाथ में ही फट गया। धमाका इतना तेज था कि उनका पंजा उड़ गया। दूसरे हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं।
घायल को तत्काल गुलगंज अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।