• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

प्रेम विवाह के 9 साल बाद मोड़: पति के दोस्त संग रहने की जिद पर अड़ी पत्नी, राखी बंधवाने वाले युवक संग जाने का फैसला

17 सितंबर 2026 को शिवानी ने ईसानगर थाने में दिए गए आवेदन में पति प्रदुम से अलग होकर सुमित के साथ रहने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के ब...और पढ़ें

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 10:18:04 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 10:19:02 PM (IST)
प्रेम विवाह के 9 साल बाद मोड़: पति के दोस्त संग रहने की जिद पर अड़ी पत्नी, राखी बंधवाने वाले युवक संग जाने का फैसला
शिवानी पति प्रदुम, बेटे और प्रेमी सुमित के साथ। नईदुनिया

HighLights

  1. थाने पहुंचकर पत्नी ने जताई पति के दोस्त के साथ रहने की इच्छा
  2. पति ने बेटा अपने पास रखा, संपत्ति से संबंध खत्म करने की कही बात
  3. पारिवारिक विरोध से शुरू हुई लव मैरिज का अजीब अंत

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। जिले के ईसानगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह के करीब 9 साल बाद पति-पत्नी के रिश्ते में एक नया मोड़ आया है। पहाड़गांव निवासी शिवानी दुबे ने 2016 में परिवार के विरोध के बावजूद प्रदुम सिंह परिहार से प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक 8-9 वर्षीय पुत्र भी है।

प्रदुम सिंह वर्तमान में ईसानगर की श्रीराम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। इसी दौरान, प्रदुम के करीबी दोस्त सुमित अग्रवाल का उनके घर आना-जाना था। प्रदुम के अनुसार, सुमित उनकी पत्नी शिवानी को बहन मानता था और राखी भी बंधवाता था।


हालांकि, कुछ समय बाद प्रदुम को शिवानी और सुमित के बीच नजदीकियों की जानकारी मिली। प्रदुम के आवेदन के अनुसार, दोनों को साथ देखे जाने के बाद मामला सामने आया और 17 सितंबर को दोनों को ईसानगर थाने लाया गया। इस पूरे घटनाक्रम पर अलग-अलग पक्षों के अपने-अपने बयान हैं।

शिवानी ने पति को छोड़कर सुमित के साथ रहने की इच्छा जताई

17 सितंबर 2026 को शिवानी ने ईसानगर थाने में दिए गए आवेदन में पति प्रदुम से अलग होकर सुमित के साथ रहने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन के बारे में स्वयं निर्णय लेना चाहती हैं और सुमित से विवाह करना चाहती हैं। शिवानी ने आवेदन में किसी भी प्रकार के दबाव या धमकी से इनकार किया और स्पष्ट किया कि वह अपनी इच्छा से सुमित के साथ रहना चाहती हैं।

प्रदुम ने शिवानी से किया था प्रेम विवाह, एक बेटा भी

वहीं, प्रदुम सिंह ने भी थाने में आवेदन देकर बताया कि उनका शिवानी से प्रेम विवाह हुआ था और दोनों का एक पुत्र है। प्रदुम ने कहा कि पिछले कुछ समय से शिवानी की सुमित के साथ नजदीकियों की जानकारी मिली थी। उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया कि सुमित के परिजनों की मौजूदगी में शिवानी को सुमित के साथ रहने के लिए सौंपा गया।

प्रदुम ने अपने 8 वर्षीय पुत्र को अपने पास रखने की बात भी कही है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि 17 सितंबर 2026 से शिवानी और सुमित का उनके पुत्र तथा उनकी संपत्ति से कोई संबंध नहीं रहेगा। प्रदुम ने अपने आवेदन में यह आशंका भी जताई कि भविष्य में उनके परिवार को शिवानी या सुमित की ओर से कोई नुकसान न पहुंचे।

इस मामले ने परिवार, विवाह, व्यक्तिगत पसंद और बदलते रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। एक ओर पत्नी ने अपनी इच्छा से अलग होकर नया जीवन शुरू करने की बात कही है, तो दूसरी ओर पति ने अपने बेटे को अपने पास रखने और पत्नी से अलग होने की बात की है।

हालांकि, किसी व्यक्ति के वैधानिक अधिकार केवल इस तरह के आवेदन से स्वतः समाप्त होते हैं या नहीं, यह संबंधित कानून और सक्षम प्राधिकारी के निर्णय पर निर्भर करता है।