
नईदुनिया न्यूज, पलेरा। टकटौली, उत्तर प्रदेश के रहने वाले अहमद खान ने हिन्दू धर्म के प्रसिद्ध स्थल बागेश्वर धाम जाने के लिए एक अनूठा उदाहरण पेश किया है। उन्होंने सिर पर रामायण लेकर पैदल जाने का इरादा बनाया और वह पलेरा से होकर निकले, जहां पर स्थानीय बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने फूलमाला बरसाकर उनका स्वागत किया।
अहमद खान अपने सिर पर हिन्दू धर्म का पवित्र ग्रंथ रामायण एक थाल में रखकर, उसे बागेश्वर धाम ले जाने के लिए निकले हैं। वह पैदल बागेश्वर धाम पहुंचकर वहां की परिक्रमा भी करेंगे। टकटौली निवासी अहमद खान के साथ उनके गांव के भी काफी संख्या में लोग साथ चल रहे थे। अहमद अपने शरीर पर पीला कुर्ता धारण कर व सिर पर मुस्लिम धर्म की टोपी पहनकर निकले हैं।
यह भी पढ़ें- Bhopal Sex Racket: मीडिया के सामने आईं पीड़िताएं, बोलीं- भरोसा जीतकर खिलाया गोमांस, जन्नत का लालच देकर बनाया दबाव
शुक्रवार को जैसे ही वह पलेरा नगर की सीमा में पहुंचे, यहां पर लोगों ने डीजे के साथ चलकर उन पर फूल बरसाए और उनके इस जज्बे को सलाम किया। मुस्लिम धर्म का भी इन दिनों पवित्र रमजान माह चल रहा है, जिसमें अहमद खान द्वारा इस तरह के काम की सभी लोग तहे दिल से तारीफ करते हुए नजर आए।