• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा... ओवरटेक विवाद में स्कूटी सवार ने बस चालक को जूते से पीटा

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 15 Oct 2026 04:56:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 15 Oct 2026 04:57:10 PM (IST)
छतरपुर में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा... ओवरटेक विवाद में स्कूटी सवार ने बस चालक को जूते से पीटा
बस ड्राइवर को जूते से पीटता स्कूटी सवार। वीडियोग्रैब

HighLights

  1. गलत दिशा से ओवरटेक करने पर हुआ विवाद
  2. बस चालक के साथ बीच सड़क पर मारपीट
  3. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। सड़क पर ओवरटेक करने की कोशिश के दौरान शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। छतरपुर के पुराने पन्ना नाका पर बुधवार देर शाम स्कूटी सवार ने प्राची कोच बस के चालक के साथ गाली-गलौज करते हुए जूते से मारपीट की। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बस छतरपुर से पन्ना की ओर जा रही थी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस छतरपुर से पन्ना की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार गलत दिशा से बस को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह बस के आगे गिर पड़ा। चालक ने तत्काल ब्रेक लगाकर बस रोक दी, लेकिन इसके बाद स्कूटी सवार ने विवाद शुरू कर दिया और चालक पर जूते से हमला करने लगा।


वीडियो के आधार पर पुलिस कर रही है जांच

मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर विरोध जताया, जिसके बाद मामला शांत हुआ। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। विवाद खत्म होने के बाद बस यात्रियों को लेकर पन्ना रवाना हो गई। वीडियो के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।