• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0: बागेश्वर सरकार ने बताया 500 किमी का रूट, 11 से 15 अक्टूबर तक 5 जिलों से गुजरेगी यात्रा

बागेश्वर महाराज ने बुंदेली भाषा में हाथ जोड़कर सभी सनातनियों से यात्रा में शामिल होने और इसे सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान भी किया।

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 06 Oct 2026 05:43:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 06 Oct 2026 05:44:29 PM (IST)
सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0: बागेश्वर सरकार ने बताया 500 किमी का रूट, 11 से 15 अक्टूबर तक 5 जिलों से गुजरेगी यात्रा

HighLights

  1. 5 जिलों में जनसंवाद और सभाएं
  2. हनुमान चालीसा और शपथ का आयोजन
  3. पीले चावल बांटकर मिला निमंत्रण

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। बागेश्वर सरकार ने 11 से 15 अक्टूबर तक प्रस्तावित 500 किलोमीटर लंबी सनातन हिंदू एकता रथ यात्रा 3.0 के रूट और तैयारियों को लेकर विस्तृत जानकारी साझा की। बागेश्वर धाम के पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री ने बताया, यात्रा पांच जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं और सनातनियों से संवाद कर धर्म, संस्कृति और हिंदू एकता का संदेश दिया जाएगा।

बड़ी संख्या में शामिल हो सनातनी

यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में राष्ट्रगान, हनुमान चालीसा और सात वचनों की शपथ भी दिलाई जाएगी। पीठाधीश पं. धीरेंद्र शास्त्री ने पांचों जिलों के साथ ही देशभर के सनातनियों से यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि रथ यात्रा जिस-जिस स्थान पर पहुंचे और जहां सभा आयोजित हो, वहां आसपास के गांवों के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर आयोजन में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं।

उन्होंने बताया कि बागेश्वर शिष्य, भक्त और सुंदरकांड मंडल के सदस्य पीले चावल बांटकर देशभर के सनातनियों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण देंगे।

बागेश्वर महाराज ने बुंदेली भाषा में हाथ जोड़कर सभी सनातनियों से यात्रा में शामिल होने और इसे सफल बनाने में अपनी सहभागिता निभाने का आह्वान भी किया।