• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर में शराब दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, सेल्समैन समेत तीन घायल, तोड़फोड़ के बाद 4 लोग गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 105/26 दर्ज किया है।

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 05:50:30 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 05:51:24 PM (IST)
छतरपुर में शराब दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से हमला, सेल्समैन समेत तीन घायल, तोड़फोड़ के बाद 4 लोग गिरफ्तार
शराब दुकान में टूटी पड़ी शराब की बोतलें। नईदुनिया

HighLights

  1. वीडियो बनाने से मना करने पर भड़का विवाद
  2. लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से किया जानलेवा हमला
  3. पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, अन्य की तलाश जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर/ भगवां। बमनौरा थाना क्षेत्र में शराब दुकान पर विवाद के बाद करीब एक दर्जन से अधिक लोगों द्वारा कथित रूप से घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में दुकान के सेल्समैन समेत तीन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर चार आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वीडियो बनाने से मना करने पर हुई कहासुनी

पुलिस के अनुसार घटना 23 सितंबर की रात करीब 10 बजे बमनौरा देसी-अंग्रेजी शराब दुकान पर हुई। फरियादी शिवम राय उम्र 23 वर्ष निवासी देवरदा थाना बल्देवगढ़ ने पुलिस को बताया कि खुमान आदिवासी और राजीव आदिवासी दुकान पर आए और दो क्वार्टर खरीदने के बाद वीडियो बनाने लगे।


सेल्समैन द्वारा वीडियो बनाने से मना करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

तीनों सेल्समैन को लाठी-डंडे से पीटा

आरोप है कि इसके बाद अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और एकराय होकर दुकान में घुस गए। लाठी-डंडे, कुल्हाड़ी और ईंट-पत्थरों से शिवम राय, अंकित राय और रणजीत राय के साथ मारपीट की गई।

तीनों को साधारण चोटें आई हैं। आरोपियों ने दुकान में रखी शराब की बोतलें फोड़ने के साथ बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की।

पुलिस ने मामले में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध क्रमांक 105/26 दर्ज किया है। कार्रवाई के दौरान खुमान आदिवासी (45), गोलू आदिवासी (19), मनीष आदिवासी (22) और भगवानदास आदिवासी (55) को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में अन्य आरोपित भी नामजद हैं और उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस अब दुकान और वाहनों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।