• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यात्रियों से भरी बस की छत पर पटाखों के 7 बोरे, कंडक्टर गिरफ्तार; 20.50 लाख का माल जब्त

पुलिस के अनुसार थाना लवकुशनगर को सूचना मिली थी कि लवकुशनगर से सतना जाने वाली यात्री बस में ज्वलनशील सामग्री का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Thu, 08 Oct 2026 10:12:03 PM (IST)Updated Date: Thu, 08 Oct 2026 10:12:56 PM (IST)
यात्रियों से भरी बस की छत पर पटाखों के 7 बोरे, कंडक्टर गिरफ्तार; 20.50 लाख का माल जब्त
इस बस में जा रहा है बारूद और 7 बोरे पटाखों के साथ कंडक्टर गिरफ्तार। नईदुनिया

HighLights

  1. सतना जा रही बस में हो रही थी पटाखों की ढुलाई
  2. जांच में छत पर मिले सात बोरे पटाखे
  3. बस जब्त, पटाखे वाला आरोपी फरार

नईदुनिया न्यूज, छतरपुर (लवकुशनगर)। यात्रियों की सुरक्षा को ताक पर रखकर यात्री बस में पटाखों की अवैध ढुलाई का मामला सामने आया है। लवकुशनगर पुलिस ने सतना जा रही यात्री बस को रोककर जांच की तो उसकी छत पर सात बोरे पटाखों से भरे मिले। पुलिस ने पटाखों और बस समेत करीब 20.50 लाख रुपए की सामग्री बरामद कर बस कंडक्टर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को मिली थी सूचना

पुलिस के अनुसार थाना लवकुशनगर को सूचना मिली थी कि लवकुशनगर से सतना जाने वाली यात्री बस में ज्वलनशील सामग्री का अवैध परिवहन किया जा रहा है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बगमऊ तिगैला स्थित टोल टैक्स प्लाजा के पास बस को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान बस की छत पर रखे सात बोरे मिले। खोलकर देखने पर इनमें बड़ी मात्रा में पटाखे भरे हुए थे।


अधिक भाड़े के लालच में पटाखों को बस से ले जा रहा कंडक्टर

पूछताछ में पुलिस के सामने आया कि बस कंडक्टर इशाक मोहम्मद पिता अकबर मोहम्मद, निवासी बमीठा अधिक भाड़ा कमाने के लालच में पटाखों को बस से ले जा रहा था। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर पटाखों के साथ परिवहन में प्रयुक्त यात्री बस भी जब्त कर ली।

बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था पुलिस ने की। मामले में पटाखे बस में रखवाने वाले बालकिशन कुशवाहा को भी आरोपित बनाया गया है।

वह फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। थाना लवकुशनगर में भारतीय न्याय संहिता और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदित्य पटले एवं एसडीओपी नितेश पटेल के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेंद्र त्रिवेदी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।