छतरपुर: GCM कॉन्वेंट स्कूल परिसर में मैस वर्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, शनिवार को होगा पोस्टमार्टम
छतरपुर क्राइम समाचार: नौगांव पुलिस टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को नीचे उतरवाकर शव वाहन से नौगांव अस्पताल भेजा।
Publish Date: Fri, 28 Aug 2026 10:53:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 28 Aug 2026 10:54:26 PM (IST)
घटना स्थल पर मौजूद नौगांव पुलिस और एफएसएल टीम। नईदुनियाHighLights
- स्कूल परिसर में मचा हड़कंप, पुलिस पहुंची
- मौत का कारण अस्पष्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
- एफएसएल टीम और पुलिस द्वारा साक्ष्य एकत्र
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। नौगांव नगर के जीसीएम कॉन्वेंट स्कूल परिसर में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब यहां कार्यरत 18 वर्षीय मैस वर्कर पार्वती सिंह गौड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना स्कूल की स्टाफ सिस्टर ने पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही नौगांव पुलिस टीम और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और शव को नीचे उतरवाकर शव वाहन से नौगांव अस्पताल भेजा।
युवती की मौत का कारण स्पस्ट नहीं
पुलिस ने घटना की जानकारी युवती के परिजनों को दे दी है। परिजनों के पहुंचने के बाद उनकी मौजूदगी में शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। फिलहाल युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।