• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhatarpur News: 21 सितंबर से खजुराहो में G-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक, 3 दिवसीय आयोजन में देश दुनिया से आएंगे मेहमान

जी-20 (इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप) समिट की चौथी बैठक गुरुवार से 23 सितंबर तक खजुराहो में आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय आयोजन में 20 देशों के 50 से ज्...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 20 Sep 2023 08:18:31 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Sep 2023 08:18:31 PM (IST)
Chhatarpur News: 21 सितंबर से खजुराहो में G-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक, 3 दिवसीय आयोजन में देश दुनिया से आएंगे मेहमान
21 सितंबर से खजुराहो में G-20 इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक।

छतरपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जी-20 (इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप) समिट की चौथी बैठक गुरुवार से 23 सितंबर तक खजुराहो में आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय आयोजन में 20 देशों के 50 से ज्यादा डेलीगेट्स आएंगे। विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए खजुराहो को खूबसूरती के साथ सजाया है। इस आयोजन में देश विदेश के डेलीगेट्स विकास के मुद्दों सहित नए आयामों पर चर्चा करेंगे। पर्यटन नगरी की सुंदरता को निहारेंगे और ऐतिहासिक धरोहरों का दीदार करेंगे।

विदेशी मेहमानों के लिए खजुराहो को आकर्षक रूप से सजाया है। अलग-अलग भाषाओं में अभिवादन के लिए नमस्ते भी लिखा है। शिखर सम्मेलन में 21 सितंबर को प्राइवेट इन्वेंस्टमेंट रुरल इंफ्रास्ट्रक्चर पर चर्चा होगी। शाम को करीब सात बजे कल्चरल कार्यक्रम होटल रेडिशन में आयोजित किया जाएगा।


23 को सभी मेहमान हो जाएंगे विदा

22 सितंबर को खजुराहो के ऐतिहासिक मंदिरों पर चर्चा की जाएगी। दोपहर में करीब एक बजे डेलीगेट्स रनेह फाल का आनंद लेने पहुंचेंगे। 23 सितंबर को सुबह करीब साढ़े सात बजे मैत्री क्रिकेट का आयोजन होगा। उसके बाद 23 को सभी मेहमान विदा हो जाएंगे। जी-20 शिखर सम्मेलन (इंफ्रास्ट्रक्चर वर्किंग ग्रुप) की तीन बैठकों देश के तीन राज्यों में आयोजित की जा चुकी हैं, जो कि पुणे, ऋषिकेश व विशाखापत्तनम में हो चुकी है।