• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhatarpur News: खजुराहो में देसी दुल्हन और विदेशी दूल्हे का हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह, इटली के गुईदो बने पंडित गोविंद शर्मा

Chhatarpur News: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में देसी दुल्हन का विवाह विदेशी दूल्हे के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ। जिसमें मंडप , म...और पढ़ें

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Mon, 04 Mar 2024 02:18:27 PM (IST)Updated Date: Mon, 04 Mar 2024 06:39:18 PM (IST)
Chhatarpur News: खजुराहो में देसी दुल्हन और विदेशी दूल्हे का हिंदू रीति रिवाज से हुआ विवाह, इटली के गुईदो बने पंडित गोविंद शर्मा

HighLights

  1. छतरपुर के खजुराहो में मंत्रोचार के साथ हुआ विवाह
  2. पूरे भारतीय संस्कारों की झलक इस जोड़े में पूरी तरह से संस्कार दिखे

Chhatarpur News: छतरपुर. नईदुनिया प्रतिनिधि। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में देसी दुल्हन का विवाह विदेशी दूल्हे के साथ पूरे हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुआ। जिसमें मंडप , मायना, हल्दी, मेहंदी टीका तथा हिंदू रीति रिवाज के साथ विवाह के सात फेरे पूरे तीन दिन का वैवाहिक कार्यक्रम खजुराहो में संपन्न हुआ । खजुराहो के प्रसिद्ध समाजसेवी पंडित सुधीर शर्मा की पुत्री सरिता शर्मा की शादी इटली निवासी गुईदो जो अब पंडित गोविंद शर्मा बन गए हैं के साथ वैवाहिक रश्मों रिवाज के साथ हुआ है। वैवाहिक रस्मों रिवाज में भले ही यह दोनों विदेश में रहते हैं लेकिन पूरे भारतीय संस्कारों की झलक इस जोड़े में पूरी तरह से संस्कार दिखे।

naidunia_image

बाकायदा इटली से दूल्हे राजा के स्वजन, माता-पिता, रिश्तेदार, सगे संबंधी एवं मित्रों सहित बरात खजुराहो आई तीन दिनों तक विधिवत वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें पंडित सुधीर शर्मा के स्वजन व उनके इष्ट मित्रों ने इस वैवाहिक कार्यक्रम में उपस्थित होकर सरिता एवं गोविंद शर्मा का विवाह संपन्न कराया। पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि उनके दामाद जिनका नाम गोइडो था अब वह पंडित गोविंद शर्मा बन गए हैं और वह पूरी तरह से हिंदू धर्म अपना कर हिंदू हो गए हैं तथा खजुराहो से मतंगेश्वर भगवान की छायाचित्र ले जाकर अपने घर में स्थापित करेंगे । खजुराहो के गौतम एंड रिसोर्ट में आयोजित उक्त इस वैवाहिक संस्कार कार्यक्रम के दौरान पूर्व संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ, एमपी टूरिज्म के अध्यक्ष विनोद गोटिया, मशहूर डायमंड व्यापारी विनोद गौतम सहित कई शख्सियत उपस्थिति रही।