• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhatarpur News: घोड़े पर निकला दूल्हा तो दबंगों ने किया पथराव, पुलिस ने निकलवाई बरात

Chhatarpur News: पुलिस की मौजूदगी में भी पथराव, ग्रामीण व पुलिस जवान घायल। चौरई गांव का मामला, मौके पर एसपी सहित बड़ी संख्या में तैनातथादल।

By anil tomarEdited By: anil tomar
Publish Date: Tue, 06 Jun 2023 11:08:50 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Jun 2023 08:23:52 PM (IST)
Chhatarpur News: घोड़े पर निकला दूल्हा तो दबंगों ने किया पथराव, पुलिस ने निकलवाई बरात

Chhatarpur News: छतरपुर(नप्र)। छतरपुर जिले के चौरई गांव में सोमवार देर शाम जब एक अजा वर्ग का दूल्हे की राछ (निकासी) गांव में निकली तो घोड़े पर सवार दूल्हे पर वहां मौजूद दबंगों ने पत्थर फेंकना चालू कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ा मलहरा एसडीओपी सहित थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा।

पुलिस अधिकारियों ने दूल्हे से कहा कि जहां से चाहे राछ निकाल सकते हैं कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी। पुलिस की मौजूदगी में दूल्हा घोड़ी पर चढ़ा लेकिन पुलिस के सामने भी दबंग पत्थर फेंकते रहे।

पुलिस अधीक्षक अमित सांघी और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बरात निकलवाई। घटना में कुछ लोगों को पत्थर लगने से चोट भी आई है। पुलिस ने खुद फरियादी बन 40 नामजद और 30 अज्ञात लोगों पर मुकदमा लिखा है।


छतरपुर जिले के चौरई गांव में जब दूल्हा घोड़े पर सवार होकर निकला तो वहां मौजूद दबंगों ने दूल्हे और घोड़े पर पत्थर फेंकना चालू कर दिए। जिससे पूरे गांव में अफरा तफरी मच गई। घटना को लेकर तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस को भी पत्थरबाजी रुकवाने में खासी परेशानी हुई।#chhatarpurNews… pic.twitter.com/xVJugTdyfU

— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 6, 2023

जानकारी के अनुसार चोरई गांव में सोमवार शाम के समय रीतेश अहिरवार पिता गोपाल अहिरवार की शादी की रछवाई (राछ) घोड़े पर बैठकर गांव में निकाली जा रही थी तो कुछ असामाजिक तत्वों ने दूल्हे के घोड़े पर सवार होकर गांव में राछ निकालने पर आपत्ति जाहिर की और दूल्हे को वापस घर लौटा दिया।

जिसके कुछ देर बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी, पुलिस बल की मौजूदगी में पुनः राछ निकाली गई। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद फिर बढ़ा तो कुछ लोगों ने पुलिस की मौजूदगी में ही पथराव करना शुरू कर दिया जिसमें दोनों पक्षों के लोग एवं पुलिस के जवान सहित घायल हुए है।

एसडीओपी शशांक जैन ने बताया कि पुलिस बल की मौजूदगी में राछ निकलवाई गई है। पथराव में हमारे भी तीन जवान घायल हुए हैं। तथा मामले के संबंध में कुल 70 लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज कर ली गई है। एवं और लोगों को चिन्हित कर जांच की जा रही हैं।