नोएडा बस हादसा: छतरपुर की सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रुति की मौत, तीन अन्य की भी आशंका
हादसे की खबर के बाद दोनों क्षेत्रों में स्वजन और परिचितों के बीच चिंता और मातम का माहौल है।
Publish Date: Thu, 24 Sep 2026 10:28:42 PM (IST)Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 10:36:43 PM (IST)
यमुना एक्सप्रेसवे पर एसी में ब्लास्ट के बाद आग का गोला बनने के बाद जली बस। नईदुनियाHighLights
- दिल्ली से महोबा आ रही स्लीपर बस में हुआ था भीषण अग्निकांड
- सटई रोड निवासी श्रुति रावत के परिजनों ने की मौत की पुष्टि
- लवकुशनगर के 5 यात्री सुरक्षित, परिजनों में चिंता और मातम का माहौल
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। दिल्ली से महोबा आ रही छतरपुर के राज कल्पना ट्रेवल्स की स्लीपर बस में अग्निकांड में मृतक 9 लोगों में छतरपुर शहर के सटई रोड निवासी साफ्टवेयर इंजीनियर श्रुति रावत (31) पुत्री बालमुकुंद रावत भी शामिल है।
स्वजन ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा छतरपुर के तीन अन्य लोगों को लेकर भी आशंका है, हालाकि शव बुरी तरह जले होने के चलते स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है।
यात्रियों में सवार छतरपुर के लवकुशनगर क्षेत्र के मिढका निवासी चंद्रभान, गजराज, रामूर्ति पत्नी गजराज, संदीप और सर्वेश सकुशल बच गए हैं। हादसे की खबर के बाद दोनों क्षेत्रों में स्वजन और परिचितों के बीच चिंता और मातम का माहौल है।