रुक्मणी कृष्ण विवाह की कथा में उमड़े श्रद्घालु
छतरपुर। सीताराम कालोनी स्थित काली माता मंदिर में इस समय धर्म की ऐसी बयार बह रही है कि पूरा इलाका इस बयार की सुगंध से सुगंधित हो रहा है। श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्घालुओं में जितना उत्साह इस बार देखा जा रहा है उतना कभी नहीं देखा गया। श्रद्घालु भगवान की लीलाओं पर खुशियां मना रहे हैं। श्रीमद भागवत कथा में रविवार को रुक्मणी कृष्ण विवाह की कथा
By
Edited By:
Publish Date: Mon, 26 Feb 2018 12:22:35 AM (IST)
Updated Date: Mon, 26 Feb 2018 12:22:35 AM (IST)
छतरपुर। सीताराम कालोनी स्थित काली माता मंदिर में इस समय धर्म की ऐसी बयार बह रही है कि पूरा इलाका इस बयार की सुगंध से सुगंधित हो रहा है। श्रीमद भागवत कथा सुनने के लिए श्रद्घालुओं में जितना उत्साह इस बार देखा जा रहा है उतना कभी नहीं देखा गया। श्रद्घालु भगवान की लीलाओं पर खुशियां मना रहे हैं। श्रीमद भागवत कथा में रविवार को रुक्मणी कृष्ण विवाह की कथा में तो श्रद्घालुओं का सैलाब ही उमड़ पड़ा। आयोजन समिति के विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि इस श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक अरविंद कृष्ण शास्त्री द्वारा भगवान कृष्ण के रोचक प्रसंगों की जिस तरह व्याख्या की जा रही है उसे लोग बड़े ही एकाग्र चित्त होकर श्रवण कर रहे हैं। रुक्मणी कृष्ण विवाह में जिन बाल स्वरूपों को कृष्ण एवं रुक्मणी के अभिनय के लिए चुना गया उन बाल स्वरूपों ने भी अपने अभिनय से सबका मन मोह लिया। इस कथा में आठ वर्षीय खुशी सिंह सेंगर एवं 11 वर्षीय दीक्षा द्विवेदी ने कृष्ण रुक्मणी का अभिनय किया है। इस अवसर पर इनका धार्मिक विधि विधान से विवाह सम्पन्न कराया गया।