
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। सोशल सिक्योरिटी और वर्कप्लेस पर बेहतर सुविधाओं की मांग को लेकर छतरपुर के ड्राइवरों ने आंदोलन का ऐलान किया है। ड्राइवर कल्याण एकता संगठन के बैनर तले 12 नवंबर को ड्राइवर एक दिवसीय ‘स्टेयरिंग छोड़ो आंदोलन’ करेंगे। इसको लेकर संगठन ने जिला एडमिनिस्ट्रेशन को ज्ञापन देकर अपनी डिमांड रखी हैं।
संगठन के जिला प्रेसिडेंट रामकुमार अग्रवाल ने बताया कि ड्राइवर दिन-रात रोड पर सर्विस देते हैं, लेकिन उनके और उनकी फैमिली की सोशल सिक्योरिटी के लिए कोई ठोस सिस्टम नहीं है। संगठन ने ड्राइवरों के लिए लाइफ इंश्योरेंस, पेंशन और एक्सीडेंट होने पर फैमिली को फाइनेंशियल हेल्प देने की पॉलिसी बनाने की मांग की है।
इसके अलावा ड्राइवरों की ड्यूटी के घंटे फिक्स करने, मेन हाईवे और प्रमुख मार्गों पर रेस्ट हाउस बनाने, गलत चालानी कार्रवाई रोकने और अवैध ओवरलोडिंग पर रोक लगाने की डिमांड की गई है।
संगठन ने क्लियर किया कि प्रोटेस्ट शांतिपूर्ण रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड, दूध और दवा जैसी इमरजेंसी सर्विस को डिस्टर्ब नहीं किया जाएगा। आम लोगों और पब्लिक प्रॉपर्टी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा।