• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर में जमीन विवाद पर किसान से मारपीट, हाथ-पैर टूटे; स्ट्रेचर न मिलने पर खटिया से अस्पताल ले गए परिजन

किसान गोरेलाल ने अपनी भाभी सुनीता और तीन भतीजों रोहित, दिनेश व कमलेश पर लाठी-डंडों से हमला कर हाथ-पैर तोड़ने का आरोप लगाया है। घायल किसान का जिला अस्प...और पढ़ें

By Unnat PachauriEdited By: Rajdil Shivhare
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 05:00:21 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 05:00:49 PM (IST)
छतरपुर में जमीन विवाद पर किसान से मारपीट, हाथ-पैर टूटे; स्ट्रेचर न मिलने पर खटिया से अस्पताल ले गए परिजन
स्ट्रेचर नहीं मिला तो किसान गोरेलाल को खटिया पर ले जाते स्वजन। नईदुनिया

HighLights

  1. जमीन विवाद में हमला
  2. खटिया पर ले गए अस्पताल
  3. मामले की जांच जारी

नईदुनिया न्यूज, छतरपुर। जिले के लवकुशनगर थाना क्षेत्र के जनकपुर ब्याहटा गांव में जमीन विवाद को लेकर 55 वर्षीय किसान गोरेलाल अहिरवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। किसान ने अपनी भाभी सुनीता और तीन भतीजों रोहित, दिनेश व कमलेश पर लाठी-डंडों से हमला कर हाथ-पैर तोड़ने का आरोप लगाया है। घायल किसान का जिला अस्पताल छतरपुर में इलाज चल रहा है।

भाभी-भतीजों से पहले भी हो चुका है विवाद

गोरेलाल के मुताबिक वह अकेले रहता है और दो बीघा जमीन पर खेती कर परिवार का गुजारा करता है। उसने खेत में पिपरमेंट की फसल लगाई है। आरोप है कि जमीन और फसल को लेकर उसका भाभी व भतीजों से पहले भी विवाद हो चुका है। किसान का कहना है कि परिवार के लोग जमीन छोड़ने का दबाव बना रहे थे, लेकिन उसने इनकार कर दिया। उसने जान से मारने की धमकी मिलने का आरोप भी लगाया है।


मामले की जांच कर रही है पुलिस

मारपीट में घायल गोरेलाल को अस्पताल पहुंचाने के लिए डायल 112 को सूचना दी गई। अस्पताल में स्ट्रेचर नहीं मिलने पर स्वजन उसे खटिया पर लिटाकर पुलिस वाहन तक ले गए। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसान ने बताया कि फिलहाल वह इलाज करा रहा है। स्वस्थ होने के बाद थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।