छतरपुर में धीरेंद्र शास्त्री के अनुयायियों ने सौंपा ज्ञापन, पुतला दहन करने वालों पर FIR की मांग की
इंटरनेट मीडिया और सड़कों पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 08:51:33 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 08:52:15 AM (IST)
एसपी को ज्ञापन देने जाते बागेश्वर धाम के अनुयायी। नईदुनियाHighLights
- पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
- सार्वजनिक क्षमा याचना का दिया हवाला
- पुतला दहन करने वालों पर FIR की मांग
नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। छतरपुर में बागेश्वर धाम के अनुयायियों ने गुरुवरा को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर इंटरनेट मीडिया पर बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कथित भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने पर रोक लगाने की मांग की।
माहौल बिगाड़ने का किया जा रहा है प्रयास
ज्ञापन में कहा गया कि भगवान श्रीकृष्ण से जुड़े कथा प्रसंग को लेकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज अपना स्पष्टीकरण और सार्वजनिक क्षमा याचना दे चुके हैं। इसके बावजूद इंटरनेट मीडिया और सड़कों पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
अनुयायियों ने प्रशासन से अशोभनीय प्रदर्शन पर रोक लगाने और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का पुतला दहन करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्रवाई करने की मांग की।