सरकारी स्कूल की छत पर फिल्मी गानों पर थिरकीं छात्राएं, वीडियो वायरल होने के बाद जांच के निर्देश
वीडियो सामने आने के बाद स्कूल के अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
Publish Date: Tue, 03 Nov 2026 09:51:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 03 Nov 2026 10:18:49 AM (IST)
स्कूल की छत पर रील बनाती छात्राएं। वीडियो ग्रेबHighLights
- वायरल हुआ स्कूल का वीडियो
- अनुशासन और सुरक्षा पर सवाल
- अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश
नईदुनिया न्यूज, छतरपुर (लवकुशनगर)। सोशल मीडिया पर रील बनाने का चलन अब स्कूलों तक पहुंच गया है। लवकुशनगर विकासखंड के शासकीय मॉडल स्कूल का बताया जा रहा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस पहने कुछ छात्राएं छत पर फिल्मी गानों पर डांस करते हुए रील बनाती नजर आ रही हैं।
अनुशासन पर उठे सवाल
वीडियो सामने आने के बाद स्कूल के अनुशासन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का सवाल है कि स्कूल परिसर की छत पर छात्राएं वीडियो बना रही थीं, तो उस समय जिम्मेदार शिक्षक और स्टाफ कहां थे, क्या स्कूल में विद्यार्थियों की गतिविधियों पर निगरानी नहीं रखी जा रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
यह कब का है और इसमें दिखाई दे रही छात्राएं इसी स्कूल की हैं या नहीं, इसकी जांच होना बाकी है। मामले में बीईओ नरेश गुप्ता ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी और जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।