• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर

छतरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। म...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Mon, 10 Aug 2026 07:23:00 PM (IST)Updated Date: Mon, 10 Aug 2026 07:24:45 PM (IST)
छतरपुर में दिल दहलाने वाली घटना, घरेलू विवाद में महिला ने दो बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग, तीनों की मौत
इस कुंए में कूदकर महिला ने दी जान।

HighLights

  1. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।
  2. परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
  3. इस मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

नईदुनिया प्रतिनिधि, छतरपुर। प्रकाश बम्होरी थाना क्षेत्र के प्रकाश बम्होरी गांव में सोमवार को हृदयविदारक घटना सामने आई। यहां घरेलू विवाद के चलते एक 21 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। हादसे में महिला और दोनों बच्चों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार भगवती कुशवाहा (21) ने अपने करीब डेढ़ वर्षीय बेटे पुष्पेंद्र कुशवाहा और तीन वर्षीय बेटी संध्या कुशवाहा के साथ कुएं में छलांग लगा दी।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रकाश बम्होरी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर तीनों को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक तीनाें की मौत हो चुकी थी।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

पुलिस प्रारंभिक तौर पर घटना को घरेलू विवाद से जोड़कर देख रही है। हालांकि महिला ने यह कदम क्यों उठाया और विवाद की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी जांच की जा रही है।

पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। प्रकासबम्हाेरी थाना प्रभारी श्याम वैन ने बताया कि मामले में जांच की जार रही है। जल्द की घटना का खुलासा किया जाएगा।